परमेश्वर ने हर किसी को अलग अलग जिम्मेदारी दी है उसको निभाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है जो उसे दिया गया है उस काम को वो पूरा करे | परमेश्वर ने जो आपको सोंपा है उसको करो उसकी रक्षा करो ताकि न्याय के दिन हमें शर्मिन्दगी न उठानी पडे |
बाईबल कहती हैं,अपने आप को उन लोगों से दूर करो जो अपने काम को तो पूरा नहीं करते पर जो लोग काम कर रहे होते हैं उनके काम की भी सिर्फ आलोचना ही करते रहते हैं वो खुद कुछ करना नहीं चाहते और दूसरों को करने नहीं देते। इस तरह के लोग खुद का नाश करते ही हैं पर दूसरों के बरबादी का कारणा भी होते हैं । परमेश्वर ने हर किसी को अलग अलग जिम्मेदारी दी है उसको निभाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है जो उसे दिया गया है उस काम को वो पूरा करे जिस प्रकार यीशु मसीह को परमेश्वर ने इस धरती पर भेजा लोगों का उद्बार करने के लिए, उनके पापों की क्षमा के लिये क्रूस पर चढने के लिये उसने वह सारा काम पूरा किया , यीशु के चेलों को ही जब हम देखते, तो पाते हैं कितने दुखों को सहते हुए भी उन्होंने सुसमाचार का प्रचार किया , दुख उठाया पौलुस ने तो बहुत बार सुसमाचार के लिए यहाँ तक मार खाई के मौत के किनारे तक पहुंच गया,परमेश्वर ने उसे बचाया , हर चैला अपने काम को बखूबी अन्जाम देकर गया, किसी भी चैले ने कोई ऐशोआराम नही किया सिर्फ दुख उठाया व प्रचार किया । सब दुख उठाकर अपने काम को करते थे मगर आज ऐसा नही है , परमेश्वर ने जो आपक...