Posts

Showing posts from August, 2021

बुद्बि का मूल यहोवा का भय है जितने उसकी आज्ञाओं को मानते हैं उनकी बुद्बि अच्छी रहती है उसकी स्तुति सदा बनी रहेगी ।जो लोग परमेश्वर के भय के साये में अपना जीवन जीते हैं वो बुद्बिमान होते हैं यह एक सच्चाई है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता । परमेश्वर का भय मनुष्य को एक ऐसे रास्ते पर लेकर चलता है जो परमेश्वर ने उसके लिये नियुक्त किया होता है।व्यक्ति पाप से बचा रहता है वह पाप कर ही नही सकता वजह परमेश्वर का भय जो उसमें रहता है।परमेश्वर न्यायी है वो बदलता नहीं युहन्ना-8:32 और तुम सत्य को जानोगे और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉 बुद्बि का मूल यहोवा का भय है जितने उसकी आज्ञाओं को मानते हैं उनकी बुद्बि अच्छी रहती है उसकी स्तुति सदा बनी रहेगी । जो लोग परमेश्वर के भय के साये में अपना जीवन जीते हैं वो बुद्बिमान होते हैं यह एक सच्चाई है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता । परमेश्वर का भय मनुष्य को एक ऐसे रास्ते पर लेकर चलता है जो परमेश्वर ने उसके लिये नियुक्त किया होता है। व्यक्ति पाप से बचा रहता है वह पाप कर ही नही सकता वजह परमेश्वर का भय जो उसमें रहता है। सबसे बडा उदाहरण हमें बाइबिल सुलेमान के बारे में बताती है। सुलेमान जब जवान ही था तब उसे राजगद्दी पर बैठाया गया जब वो राजगद्दी पर विराजमान हुआ तब उसे राज्य को चलाने के लिए ज्ञान और बुद्बि चाहिए थी क्योंकि जो राज्य उसे मिला था वह काफी विशाल था उस राज्य को चलाने के लिये उसने परमेश्वर से प्रार्थना की उसने जो परमेश्वर से मांगा वो बुद्बि का वरदान मांगा जिससे वो परमेश्वर के  द्बारा दिये गये राज्य को सही चला सके और परमेश्वर के भय में चल सके। उसे वरदान तो मिला और उसको उसने भरपूरी से इस्तेमाल भी किया ; पर वो भी परमेश्व...

जब तक तुम यहोवा के संग रहोगे तब तक वह तुम्हारे संग रहेगा; और यदि तुम उसकी खोज में लगे रहो, तब तो वह तुम से मिला करेगा, परन्तु यदि तुम उसको त्याग दोगे तो वह भी तुम को त्याग देगा।

Image
29 राज्य राज्य के लोग तेरे आधीन हों, और देश देश के लोग तुझे दण्डवत करें: तू अपने भाइयों का स्वामी हो, और तेरी माता के पुत्र तुझे दण्डवत करें: जो तुझे शाप दें सो आप ही स्रापित हों, और जो तुझे आशीर्वाद दें सो आशीष पाएं॥  उत्पत्ति 27:29 2 और वह आसा से भेंट करने निकला, और उस से कहा, हे आसा, और हे सारे यहूदा और बिन्यामीन मेरी सुनो, जब तक तुम यहोवा के संग रहोगे तब तक वह तुम्हारे संग रहेगा; और यदि तुम उसकी खोज में लगे रहो, तब तो वह तुम से मिला करेगा, परन्तु यदि तुम उसको त्याग दोगे तो वह भी तुम को त्याग देगा।  2 इतिहास 15:2

बिना कुड़कुड़ाए काम करना।💐परमेश्वर का वचन कहता है कि हम सारे कामो को बिना कुड़कुड़ाये किया करें और बिना किसी बहस और विवाद के किया करें।

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉विषय:- बिना कुड़कुड़ाए काम करना।💐 👉फिलिप्पियों 2:14 सब काम बिना कुड़कुड़ाए और बिना विवाद के किया करो।  परमेश्वर का वचन कहता है कि हम सारे कामो को बिना कुड़कुड़ाये किया करें और बिना किसी बहस और विवाद के किया करें। जब हम कलीसिया जाते हैं तो वहाँ पर हमें कई बार कुछ न कुछ करने के लिए कह दिया जाता है और हम लोग उस काम को करते हैं। लेकिन कई बार हम उन कामो को करते तो हैं लेकिन गुस्से में या यूं कहें कुड़कुडा कर और कई बार हम उन कामों के लिए वाद विवाद करने लगते हैं। कई बार तो हमें दूसरे लोग अच्छे नहीं लगते हैं इसलिए हम पास्टर को ही मना कर देते हैं कि हम नही करेंगे। सिर्फ ईर्ष्या के भाव से। परमेश्वर का कार्य करने के लिए सबसे पहले तो जरूरी है कि हम अपने मनों से ईर्ष्या का भाव निकाल दें। एक दूसरे को देख कर खुश हों और नफरत न करें किसी से भी। परमेश्वर का काम बिना गुस्सा हुए बिना कुड़कुड़ाये किया करें। नही तो आप अगर गुस्से से करेंगे तो उसका प्रतिफल नही पाएंगे। परमेश्वर हर्ष से देने वालोंं से प्रसन्न होते हैं। परमेश्वर का कार्य पूरे हृदय से करे...

हर व्यक्ति अपने कामों से पहचाना जाता हैं।परमेश्वर का वचन कहता है कि मनुष्य भी अपने फलों के ही द्वारा पहचाना जाता हैं। यानी उसके द्वारा किए गए कार्य से। इसलिए अपने मन में हमेशा अच्छी बातों को जगह दे। दूसरो के लिए अच्छा सोचें। तभी आप अच्छी बातों को कर पाएंगे।

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉विषय:- हर व्यक्ति अपने कामों से पहचाना जाता हैं।💐 👉लूका 6:44-45 हर एक पेड़ अपने फल से पहचाना जाता है; क्योंकि लोग झाड़ियों से अंजीर नहीं तोड़ते, और न झड़बेरी से अंगूर।  भला मनुष्य अपने मन के भले भण्डार से भली बातें निकालता है; और बुरा मनुष्य अपने मन के बुरे भण्डार से बुरी बातें निकालता है; क्योंकि जो मन में भरा है वही उसके मुंह पर आता है॥  हम सभी जानते हैं कि कोई भी पेड़ क्यों न हो वह अपने फलों से ही पहिचाने जाते हैं।  परमेश्वर का वचन कहता है कि मनुष्य भी अपने फलों के ही द्वारा पहचाना जाता हैं। यानी उसके द्वारा किए गए कार्य से।  वचन में लिखा है कि भला मनुष्य अपने मन के भले भण्डार से भली बातें निकालता है अगर किसी व्यक्ति के मन में अच्छी बातें हैं जब ही वह अपने मन से अपने मुँह से भली और अच्छी बातें निकाल सकता हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति के अंदर भली नही वरन बुरी ही बात है तो वह अपने मुँह से बुरी ही बातें बोलेगा। और किसी से भी अच्छी बातें नही बोल सकता है। ऐसा इसलिए हैं क्योकि जो कुछ भी हमारे मन में भरा है वही ब...

यह सारा संसार और हमारा जीवन परिवर्तन शील है, जीवन मे परिस्थितियों का बदलना होता रहता है।मगर जो नहीं बदलता वो है परमेश्वर का वचन, परमेश्वर का कहा हुआ एक एक शब्द पूरा हुए बिना नहीं रहेगा ,यह बाईबल में कहा गया है। दुखों का आना तो हर किसी व्यक्ति के जीवन का एक हिस्सा है जीवन मे दुख नहीं होंगे तो सुख का आनन्द नही होगा | यह जान लें परमेश्वर आने वाले दिनों के लिये हमें तैयार कर रहा है अगर ऐसे समय को बहूमूल्य जानकर एक विश्वासी अपनी प्रार्थना को बढा देता है तब यह वचन उसे अन्धकार से निकालने का काम करता है क्योंकि अक्सर एक विश्वासी भी भटक जाता है जबकि वचन साफ शब्दों में कहता है अन्धकार से होकर चलने पर भी परमेश्वर हमारी हानि नहीं होने देगा अपने सोटे लाठी से वो बचाएगा सोटा और लाठी हमारे लिए बाइबिल और वचन है यही हमें बचा सकते हैं उस समय जब हम घोर अन्धकार मे हो कुछ न सूझ रहा हो तब वचन ही उस अन्धकार से निकालेगा वचन कौन है यीशु मसीह वही हमारा छुडानेवाला उद्बारकर्ता परमेश्वर है जब वो है तो डरने की बात ही खत्म हो जाती है वो हमें सिखाता और अपने साथ चलाता भी है आप अगर अन्धकार मे हैं तो निराश न हो वो आपके साथ है सिर्फ़ पुकारो वचन को घोषणा करो आपकी आवाज उस तक जरूर पहुँच जाएगी।

Image
यह सारा संसार और हमारा जीवन परिवर्तन शील है, जीवन मे परिस्थितियों का बदलना होता रहता है।मगर जो नहीं बदलता वो है परमेश्वर का वचन, परमेश्वर का कहा हुआ एक एक शब्द पूरा हुए बिना नहीं रहेगा ,यह बाईबल में कहा गया है।  दुखों का आना तो हर किसी व्यक्ति के जीवन का एक हिस्सा है जीवन मे दुख नहीं होंगे तो सुख का आनन्द नही होगा जो व्यक्ति मसीह मे होकर यह सोचता है उसका जीवन तो अब प्रभु के हाथ है दुखों से छुटकारा मिल गया तो वो व्यक्ति इस वचन की गहराई और सच्चाई को जान ले; इस वचन के मुताबिक हर विश्वासी को घोर अन्धकार से होकर जाना पडेगा जहाँ कोई किसी का साथ नहीं देगा , जहाँ अपने ही अपनों के दुशमन होंगे, जहाँ अपनों के बीच मे ही व्यक्ति परायों का सा अनुभव करेगा, जहाँ भाई ही भाई का दुश्मन होगा, जहाँ दोस्त ही दोस्त का गला काटेगा, जहाँ पडोसी ही पडोसी की सम्पत्ति को हथियाने की कोशिश करेगा ?  ऐसे समय मे आप समझ जाए आप अन्धकार मे हैं आप समझ जाएँ परमेश्वर आप को सिखाने को तैयार कर रहा है ऐसे समय मे एक आम व्यक्ति की बात तो छोड दो एक विश्वासी भी भटक जाता है। यह जान लें परमेश्वर आने व...

परमेश्वर का वचन कहता है कि मनुष्य जो कुछ बोता है वहीं काटेगा, यदि हम अच्छाई बोएगे तो अच्छाई काटेंगे और यदि बुराई बोएगे तो बुराई ही काटेंगे, परमेश्वर हर एक को उसके कामों का बदला देंगे।

Image
बाईबल में साफ साफ लिखा है:- कि भला मनुष्य अपने मन के भले भण्डार से भली बातें निकालता है अगर किसी व्यक्ति के मन में अच्छी बातें हैं जब ही वह अपने मन से अपने मुँह से भली और अच्छी बातें निकाल सकता हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति के अंदर भली नही वरन बुरी ही बात है तो वह अपने मुँह से बुरी ही बातें बोलेगा। और किसी से भी अच्छी बातें नही बोल सकता है। ऐसा इसलिए हैं क्योकि जो कुछ भी हमारे मन में भरा है वही बाहर भी निकलेगा। हम ऐसा नही कर सकते हैं कि हम किसी के लिए बुरा सोचते हैं और उसको अच्छा बोले। मत्ती :-12=33,34 के अनुसार अगर पेड़ अच्छा है तो उसका फल भी अच्छा होगा और लोग उसे अच्छा भी कहेंगे, लेकिन अगर पेड़ निकम्मा है तो लोग उसके फलों को भी निकम्मा कहेंगे। इसलिए अपने मन में हमेशा अच्छी बातों को जगह दे। दूसरो के लिए अच्छा सोचें। तभी आप अच्छी बातों को कर पाएंगे। यह अच्छी बातें इस लिए भी करना है क्योंकि परमेश्वर का वचन कहता है कि  मनुष्य जो कुछ बोता है वहीं काटेगा, यदि हम अच्छाई बोएगे तो अच्छाई काटेंगे और यदि बुराई बोएगे तो बुराई ही काटेंगे, परमेश्वर हर एक को उसके कामों का बद...

किसी की मजबूरियाँ पे न हँसिये,कोई मजबूरियाँ ख़रीद कर नहीं लाता; डरिये वक़्त की मार से,बुरा वक़्त किसीको बताकर नही आता..!अकल कितनी भी तेज ह़ो,नसीब के बिना नही जीत सकती..!बीरबल अकलमंद होने के बावजूद,कभी बादशाह नही बन सका...!""ना तुम अपने आप को गले लगा सकते हो, ना ही तुम अपने कंधे पर सर रखकर रो सकते हो एक दूसरे के लिये जीने का नाम ही जिंदगी है!इसलिये वक़्त उन्हें दो जो तुम्हे चाहते हों दिल से!

Image
एक सेठ जी थे  -  जिनके पास काफी दौलत थी.  सेठ जी ने अपनी बेटी की शादी एक बड़े घर में की थी.  परन्तु बेटी के भाग्य में सुख न होने के कारण उसका पति जुआरी, शराबी निकल गया.   जिससे सब धन समाप्त हो गया.  बेटी की यह हालत देखकर सेठानी जी रोज सेठ जी से कहती कि आप दुनिया की मदद करते हो, मगर अपनी बेटी परेशानी में होते हुए उसकी मदद क्यों नहीं करते हो?  सेठ जी कहते कि  "जब उनका भाग्य उदय होगा तो अपने आप सब मदद करने को तैयार हो जायेंगे..."  एक दिन सेठ जी घर से बाहर गये थे कि, तभी उनका दामाद घर आ गया.  सास ने दामाद का आदर-सत्कार किया और बेटी की मदद करने का विचार उसके मन में आया कि क्यों न मोतीचूर के लड्डूओं में अर्शफिया रख दी जाये...  यह सोचकर सास ने लड्डूओ के बीच में अर्शफिया दबा कर रख दी और दामाद को टीका लगा कर विदा करते समय पांच किलों शुद्ध देशी घी के लड्डू, जिनमे अर्शफिया थी, दिये...  दामाद लड्डू लेकर घर से चला,  दामाद ने सोचा कि इतना वजन कौन लेकर जाये क्यों न यहीं मिठाई की दुकान पर बेच दिये जायें और दाम...

बाइबिल कहती है तुम्हारा शरीर एक मन्दिर है जब शरीर मन्दिर है तो यह खराब क्यों हो जाता है इसी कारण जब आँखे देखती है तो उसे पाने का यत्न करती है जो बहुत बार पाप को जन्म देता है पाप करने के बाद उसका भुगतान भी शरीर को करना पढता है क्योंकि पाप का परिणाम मृत्यु है जिसका अनदाजा मनुष्य को नहीं हो पाता और वह पाप करने मे आनन्दित होता है बहुत बार आत्मा व्यक्ति को समझांने की कौशिश भी करता है पर शरीर की अभिलाषा उस आवाज को नहीं सुन पाती या कहें सुनना ही नहीं चाहती जिसका परिणाम घोर अन्धकार ही होता है क्योंकि लिखा है मती 6 : 23 - परन्तु यदि तेरी आँख बुरी हो, तो तेरा सारा शरीर भी अन्धियारा होगा ; इस कारण वह उजियाला जो तुझ में है यदि अन्धकार हो तो वह अन्धकार कैसा बडा होगा ।अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो अपनी आँखों को गन्दगी देखने से, रोकना होगा ताकि वो गन्दगी आपके शरीर को खराब न करे तथा आपका शरीर स्वस्थ रहे नही तो अस्वस्थ शरीर को एक बौझ की तरह सारी उम्र ढोना पढेगा खुद सम्भलो औरों को भी चैतावनी दो ताकि वो भी सम्भलें

Image
शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आँख होता है। जिससे व्यक्ति दूनियाँ की अच्छी और बुरी दोनों प्रकार की वस्तुओं को देखता है जिन वस्तुओं को उसे देखने का अधिकार नहीं वह भी वह देखता है ,  जिनको देखने भर से मनुष्य का सारा शरीर अन्धेरे मे जा सकता है वह देखने मे आनन्द लेता है । आज  सब कुछ आसानी से एक अंगूठे की दूरी पर मिल जाता है जवान तो जवान बूढे ,बच्चे भी उन सब को इन्टरनेट पर देखने से परहेज नही करते मजा ले लेकर देखते रहते हैं । जिसका परिणाम उनके शरीर मे आप देख सकते हैं उनके शरीर में सबसे पहले आँखे खराब होने लगती है । मन में काम वासना जन्म ले लेती है उस काम वासना को पूरा करने के लिये व्यक्ति गलत रास्तों पर चल पडता है जिसका भुगतान उसके पूरे शरीर को करना पढता है शरीर इन कामों को करने के बाद अशुद्ध हो जाता है बाइबिल कहती है तुम्हारा शरीर एक मन्दिर है जब शरीर मन्दिर है तो यह खराब क्यों हो जाता है इसी कारण जब आँखे देखती है तो उसे पाने का यत्न करती है जो बहुत बार पाप को जन्म देता है पाप करने के बाद उसका भुगतान भी शरीर को करना पढता है क्योंकि पाप का परिणाम मृत्यु है जिस...

जिन्दगी और वक्त दोनो ही बदल सकता है केवल मेरा यीशु मसीह; तभी तो हम कहते हैं यीशु नाम में जीवन बन्दे; यीशु नाम में मुक्ति | यीशु नाम ही सबकी आशा; यीशु नाम में शक्ति ||

Image
दुनिया कहती है :-- रोने से किसी को         पाया नहीं जाता खोने से किसी को          भुलाया नहीं जाता वक्त सबको मिलता है         ज़िन्दगी बदलने के लिए पर जिन्दगी नहीं मिलती         वक्त बदलने के लिए जिन्दगी और वक्त दोनो         ही बदल सकता है केवल मेरा यीशु मसीह         तभी तो हम कहते हैं यीशु नाम में जीवन बन्दे         यीशु नाम में मुक्ति यीशु नाम ही सबकी आशा         यीशु नाम में शक्ति आमीन रैव्ह राजेश गिरधर

परमेश्वर यीशु की शक्तिशाली प्रार्थना_सुबह की शक्तिशाली प्रार्थना_Most Powerful Affirmations to read in Morning

Image
प्रभु   से   प्राथर्ना ः-------❤- हे परमेश्वर, पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा, इस नये दिन के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूँ। आपकी असीम कृपा के कारण ही आपने मुझे यह दिन देखने को दिया है। मैं इस दिन के सभी कार्यों को आपके चरणों में समर्पित करता हूँ। मुझे यह कृपा दीजिये कि मैं आपकी राह पर चल सकूँ,आपकी वाणी सुना सकूँ तथा आपका जीवन जी सकूँ। मुझे सभी विपत्तियों तथा दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखिये और शैतान तथा उसकी ताकतों से बचाए रखिये ताकि मैं पवित्र जीवन बिता सकूँ। मेरे मन को आलोकित कीजिये कि मैं तेरी योजना के अनुकूल निर्णय ले सकूँ। मुझे आशीष दीजिये कि मैं मेरे तन-मन से आपको प्रेम कर सकूँ और अपने समान दूसरों को प्यार कर सकूँ। इस दिन के भले कार्यों द्वारा मैं आपके और अधिक करीब आ सकूँ। मेरी प्रार्थना सुन लीजिये, प्रभु यीशु के सामर्थी नाम से... आमीन  प्रभु आपको आशीष दे रैव्ह राजेश गिरधर

मूर्ख ने मन में कहा कोई परमेश्वर है ही नही।💐

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉विषय:- मूर्ख ने मन में कहा कोई परमेश्वर है ही नही। 💐 👉भजन संहिता 14:1-3 मूर्ख ने अपने मन में कहा है, कोई परमेश्वर है ही नहीं। वे बिगड़ गए, उन्होंने घिनौने काम किए हैं, कोई सुकर्मी नहीं।  परमेश्वर ने स्वर्ग में से मनुष्यों पर दृष्टि की है, कि देखे कि कोई बुद्धिमान, कोई परमेश्वर का खोजी है या नहीं।  वे सब के सब भटक गए, वे सब भ्रष्ट हो गए; कोई सुकर्मी नहीं, एक भी नहीं।  वचन कहता है कि मूर्ख ने अपने मन में कहा कि कोई परमेश्वर हैं ही नही। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो ऐसा ही कहते हैं। ऐसे लोग अन्यजातियों मे ही नहीं बल्कि मसीह लोगो मे भी पाए जाते हैं यानी कई बार विश्वासियों से ही ऐसा सुनने को मिल जाता है। परमेश्वर उनके जीवन मे बहुतायत से कार्य करता है उनके जीवन को आशीषित करता है लेकिन बड़ी ही आसानी से कह देते हैं कि परमेश्वर ने हमे आशीष नहीं दिया। ऐसा ही सोच होने के कारण कई लोगो को समय नहीं लगता है यह कहते हुए कि कोई परमेश्वर नही है और वह परमेश्वर को छोड़ देते हैं। और जब अपने मन में बात को बोलते हैं तो उनके जीवन में परमे...

वचन कहता है,“ यशायाह 35,4 घबरानेवालों से कहो,“हियाव बाँधो,मत डरो!देखो,तुम्‍हारा परमेश्‍वर बदला लेने और प्रतिफल देने को आ रहा है। हाँ,परमेश्‍वर आकर तुम्‍हारा उद्धार करेगा!” IMP

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 वचन कहता है,“ यशायाह 35,4 घबरानेवालों से कहो,“हियाव बाँधो,मत डरो!देखो,तुम्‍हारा परमेश्‍वर बदला लेने और प्रतिफल देने को आ रहा है। हाँ,परमेश्‍वर आकर तुम्‍हारा उद्धार करेगा !!!” अर्थात...“परमेश्वर के वचनों की प्रतीति हमें करनी है न कि संसार के लोगों की बातों पर ध्यान देना है, वे न तो परमेश्वर को जानते है न उसके कामों को,डरो मत,पलटा लेना परमेश्वर का काम है, हमारा उद्धार वही करेगा और हमें प्रतिफल भी देगा।यशायाह 40,28 क्‍या तुम नहीं जानते?क्‍या तुमने नहीं सुना? यहोवा जो सनातन परमेश्‍वर और पृथ्‍वी भर का सृजनहार है,वह न थकता,न श्रमित होता है,उसकी बुद्धि अगम है!” इसीलिए हमेशा याद रहे... नीतिवचन 20,22“मत कहें,“मैं बुराई का पलटा लूँगा;”वरन यहोवा की बाट जोहता रहें,वह तुझ को छुड़ाएगा, नीतिवचन 3,25 अचानक आनेवाले भय से न डरना और जब दुष्‍टों पर विपत्ति आ पड़े,तब न घबराना”...ध्यान रहे, मती 10,28“जो शरीर को मार सकते है,पर आत्मा को मार नहीं सकते,उनसे मत डरना,पर उसी से डरो,जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में नाश कर सकता है!” ☝🏻 और… जो चीज आप को“CHAL...

प्रभु यीशु की जय हो

Image
चार दिन की जिन्दगी         हंसी खुशी से काट ले ना किसी का दिल दुखा         दर्द सबके बांट लें कुछ नहीं साथ जाना         सिर्फ नेकी के सिवा कर भला होगा भला         बात यह मेरी मान ले हाथ खाली ले कर आया         और खाली हाथ ही जाना है क्यों करता यहां तेरी मेरी         इक दिन होनी यहां सबकी निश्चय ख़त्म कहानी है रैव्ह राजेश गिरधर

अगर परमेश्वर हमारी ओर है तो हमें किसी का भी खतरा नहीं हो सकता वजह हमारी ओर से लडनेवाला यहोवा है जो हर परिस्थितियों में हमें बचाने की सामर्थ्य रखता है बशर्ते मनुष्य का विश्वास यहोवा पर मजबूत हो हमारा परमेश्वर पर विश्वास ही हमें विजय दिला सकता है न कि कोई मनुष्य। बाईबल इसलिये कहती है शापित है वो मनुष्य जो मनुष्य पर भरोसा रखता है। बाईबल के वचन हर बात को हमारे जीवन में बड़े ही आसान तरीके से समझने की शक्ति प्रदान करते हैं कि मनुष्य अपनी कितनी ही युक्तियों को क्यों न निकाल ले मगर परमेश्वर के आगे उसकी एक नहीं चलती ।

Image
बाईबल के वचन हर बात को हमारे जीवन में बड़े ही आसान तरीके से समझने की शक्ति प्रदान करते हैं कि मनुष्य अपनी कितनी ही युक्तियों को क्यों न निकाल ले मगर परमेश्वर के आगे उसकी एक नहीं चलती । मनुष्य अपने जीवन में अगर किसी का बुरा करता या करने की कौशिश करता है तब जिसका वो बुरा करने जा रहा होता है उसके साथ परमेश्वर है तो उसका बुरा हो ही नही सकता जिस प्रकार नबूकदनेस्सर के साथ हुआ वो दानियल को बचाना चाहता तो था पर राजा होने के नाते ऐसा कर नहीं सकता था । अपने मन्त्रीमण्डल के दबाव में उसने दानियल को शेरों की मांद मे डलवा दिया ; दानियल के साथ परमेश्वर रहता था इसलिये परमेश्वर ने अपने स्वर्गदूत को भेजकर शैरों का मुँह ऐसा बन्द कर रखा कि वो दानियल को खा नहीं पाए यही वजह है अगर परमेश्वर हमारी ओर है तो हमें किसी का भी खतरा नहीं हो सकता वजह हमारी ओर से लडनेवाला यहोवा है जो हर परिस्थितियों में हमें बचाने की सामर्थ्य रखता है बशर्ते मनुष्य का विश्वास यहोवा पर मजबूत हो हमारा परमेश्वर पर विश्वास ही हमें विजय दिला सकता है न कि कोई मनुष्य।  बाईबल इसलिये कहती है शापित है वो मनुष्य जो मन...

तेरे आगे आगे चलने वाला यहोवा है , वह तेरे संग रहेगा , और न तुझे धोखा देगा , और न छोड़ेगा , इसलिए मत डर | अगर आपके पास डरने की वजह है , तो न डरने की वजह भी होनी चाहिए | और ये वजह है , ख़ुदा का साथ होना |

Image
हम सबके जीवन में कोई न कोई डर हमेशा बना रहता है,और वो डर हमारा पीछा नहीं छोड़ता , या हम डर को हमसफ़र बना लेते हैं| डर की धुंध में , कोई राह नज़र नहीं आती है| कोई ना कोई डर , ज़िद्दी बच्चे की तरह पैर फ़ैलाकर बैठ जाता है| रिश्तों के टूटने का डर ; बच्चों के बिगड़ जाने का डर ; नाकामयाबी का डर ; मौत का डर , और नाजाने ऐसे कितने ही डर , सुकून से जीने नहीं देते| पर्मेश्वर का डर , हर भय का इलाज़ है| जो ख़ुदा से डरता है , वो किसी से नहीं डरता| खुदा का डर कभी भी आपका नुकसान नहीं होने देगा बल्कि आपको तरक्की की राह पर बढ़ाता जाएगा, ख़ुदा के खौफ़ ने , दाऊद को बेखौफ़ बना दिया था| उसके दुश्मनों की लिस्ट में , गोलियत और राजा शाऊल जैसे लोग थे| शेर और भालू का सामना करना , उसके लिए एक आम बात थी| व्यवास्थाविवरण 31=8 में लिखा है --- तेरे आगे आगे चलने वाला यहोवा है , वह तेरे संग रहेगा , और न तुझे धोखा देगा , और न छोड़ेगा , इसलिए मत डर| अगर आपके पास डरने की वजह है , तो न डरने की वजह भी होनी चाहिए|और ये वजह है , ख़ुदा का साथ होना|  आमीन प्रभु हमेशा-हमेशा आपके साथ है रैव्ह राजेश गिरधर

मैं यहोवा की ओर ताकता रहूंगा , मैं अपने उद्धारकर्त्ता परमेश्वर की बाट जोहता रहूंगा ; मेरा परमेश्वर मेरी सुनेगा ।। मुझे अपने सत्य मार्ग पर चला और शिक्षा दे , क्योंकि तू मेरा उद्धार करनेवाला परमेश्वर है ; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहूंगा परमेश्वर मेरा उद्धार है , मैं भरोसा रखूंगा और न थरथराउंगा ; क्योंकि प्रभु यहोवा मेरा बल और मेरे भजन का विषय है ।

Image
प्रभु यीशु मसीह के जीवित और पवित्र नाम में आप सभों को सलाम । मैं यहोवा की ओर ताकता रहूंगा , मैं अपने उद्धारकर्त्ता परमेश्वर की बाट जोहता रहूंगा ; मेरा परमेश्वर मेरी सुनेगा ।।  मुझे अपने सत्य मार्ग पर चला और शिक्षा दे , क्योंकि तू मेरा उद्धार करनेवाला परमेश्वर है ; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहूंगा  परमेश्वर मेरा उद्धार है , मैं भरोसा रखूंगा और न थरथराउंगा ; क्योंकि प्रभु यहोवा मेरा बल और मेरे भजन का विषय है । प्रेमी पिता परमेश्वर आज हम सभों की रक्षा करें और हमारी सुधी लें हमें पवित्र बनाये रखें , और अपनी महिमा हेतु बहुतायत से हमें इस्तेमाल करें । आमीन प्रभु आपको आशीष दे रैव्ह राजेश गिरधर

Most Powerful Affirmations_ Most IMP आप कहते हैं, "धन्य है परमेश्वर! मेरा जीवन महिमा, सुंदरता, बुद्धि और आत्मा की श्रेष्ठता से भरा हुआ है, और मैं इन्हें अपने विश्व में दिखाता हूँ!" वचन कहता है, "विश्वास करनेवाले के लिए सबकुछ संभव है"; यह कहने के द्वारा उत्तर दो, "हाँ, प्रभु, मुझमें काम कर रही आपकी योग्यता के कारण, मेरी क्षमता असीमित है; अधिक करने के लिए मेरे पास सर्वदा - बढती हुई क्षमता है|" इसलिए, हमेशा आपकी घोषणा होनी चाहिए, "मैं आत्मा के द्वारा जिलाया गया हूँ; दैवीय स्वास्थ्य मेरा स्वभाव है और एक आशीष है जो मसीह यीशु में मेरे पास है और मैं इसका आनंद लेता हूँ|" परमेश्वर का वचन आपके लिए केवल तभी काम करेगा जब आप इसका सही उत्तर देंगे। हाँ, परमेश्वर का वचन सर्वशक्तिशाली है और स्वर्ग में स्थापित है, लेकिन आपको अपनी घोषणाओं के द्वारा इसे अपने जीवन में स्थापित करना पड़ेगा | होने दो कि परमेश्वर का वचन आपको एक नई मानसिकता दे, सोचने का एक नया तरीका। मत कहो कि आप बीमार हैं, सिर्फ इसलिए कि आपने अपने शरीर में बीमारी के लक्षणों को महसूस किया। वचन कहता है कि यदि उसी का आत्मा जिसने यीशु को मरे हुओं में से जिलाया तुम में बसा हुआ है; (और परमेश्वर का धन्यवाद हो कि वह बसा हुआ है), तो वही आत्मा तुम्हारी नश्वर देहों को जिलाएगा (रोमियो 8:11)|

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉 वचन अपने जीवन में स्थापित करो! 💐 हे यहोवा, तेरा वचन, स्वर्ग में सदा तक स्थिर रहता है। (भजन संहिता 119:89)| वचन आपके विषय में जो कहता है, उसके विपरीत कुछ भी स्वीकार मत करो| वचन की विश्वसनीयता पर कभी सवाल मत करो| विश्वास करो, स्वीकार करो और घोषणा करो कि आप वह है जो परमेश्वर कहता है कि आप है, आपके पास वह है जो परमेश्वर कहता है कि आपके पास है और आप वह कर सकते हैं जो वह कहता है कि आप कर सकते है| होने दो कि परमेश्वर का वचन आपको एक नई मानसिकता दे, सोचने का एक नया तरीका।  मत कहो कि आप बीमार हैं, सिर्फ इसलिए कि आपने   अपने शरीर में बीमारी के लक्षणों को महसूस किया। वचन कहता है कि यदि उसी का आत्मा जिसने यीशु को मरे हुओं में से जिलाया तुम में बसा हुआ है; (और परमेश्वर का धन्यवाद हो कि वह बसा हुआ है), तो वही आत्मा तुम्हारी नश्वर देहों को जिलाएगा (रोमियो 8:11)|   इसलिए, हमेशा आपकी घोषणा होनी चाहिए, "मैं आत्मा के द्वारा जिलाया गया हूँ; दैवीय स्वास्थ्य मेरा स्वभाव है और एक आशीष है जो मसीह यीशु में मेरे पास है और मैं इसका आनंद लेता हूँ...

खुदा के बिना आप का कुछ वजूद नही है । यहोवा के विरूद्ध न तो कुछ बुद्धि, और न कुछ समझ, न कोई युक्ति चलती है। मनुष्य अपने हृदय में युक्तियां बनाता है, परन्तु उनका सफल होना यहोवा की ओर से होता है। इस महामारी ने हमारी कितनी औकात है सबके सामने बया कर दी है.बडे बड़े उद्योगपतियों और अमीरों की बुनियादें हिल और कई लोग तो अपनी जिंदगियो से हाथ धो बैठे | इसलिये प्रभु की अधीनता में रहें व सारी उपलब्धियों के लिए उनका धन्यवाद करें। क्योंकि वो दीन पर अनुग्रह करता पर घमंडी का सामना करता है.

Image
खुदा के बिना आप का कुछ वजूद नही है ।यहोवा के विरूद्ध न तो कुछ बुद्धि, और न कुछ समझ, न कोई युक्ति चलती है। युद्ध के दिन के लिये घोड़ा तैयार तो होता है, परन्तु जय यहोवा ही से मिलती है ।कल क्या होगा यह तो खुदा के सिवा और कोई नहीं जानता। परन्तु फिर भी बड़ी आशा के साथ हम अपनी योजनाओं को बनाते व उन्हें पूरा भी करते हैं। और संभव है अपनी उपलब्धियों व अपनी समझदारी पर घमंड भी करते हों। परन्तु परमेश्वर का वचन ऐसा कहता है — यदि प्रभु ने आज्ञा न दी हो, तो ऐसा कौन है जो कहे, और उसकी बात पूरी हो जाए ?, इतना बुध्दिमान व समझदार या ताकतवर कोई नहीं जो अपनी युक्ति को स्वयं से पूरा कर सके। किन्तु धन्यवाद हो उस पिता परमेश्वर का जो हमारी योजनाओं को इतना सम्मान देते व उन्हें पूरा भी करते हैं। क्यूँकि वचन कहता है — मनुष्य अपने हृदय में युक्तियां बनाता है, परन्तु उनका सफल होना यहोवा की ओर से होता है।  इस महामारी ने हमारी कितनी औकात है सबके सामने बया कर दी है.बडे बड़े उद्योगपतियों और अमीरों की बुनियादें हिल और कई लोग तो अपनी जिंदगियो से हाथ धो बैठे.. कितने लोगों ने तो अपने जीवन को ही ख...

परमेश्वर हमारे आगे-आगे चलकर हमारी अगुवाई करता है।💐

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉विषय:- परमेश्वर हमारे आगे-आगे चलकर हमारी अगुवाई करता है।💐 👉व्यवस्थाविवरण 31:7-8 तब मूसा ने यहोशू को बुलाकर सब इस्राएलियों के सम्मुख कहा, कि तू हियाव बान्ध और दृढ़ हो जा; क्योंकि इन लोगों के संग उस देश में जिसे यहोवा ने इनके पूर्वजों से शपथ खाकर देने को कहा था तू जाएगा; और तू इन को उसका अधिकारी कर देगा।  और तेरे आगे आगे चलने वाला यहोवा है; वह तेरे संग रहेगा और न तो तुझे धोखा देगा और न छोड़ देगा; इसलिये मत डर और तेरा मन कच्चा न हो॥  मूसा ने यहोशू से कहा कि हियाव बांध और दृढ़ हो जा क्योकि जो देश परमेश्वर ने देने के लिए वादा किया उसका अधिकारी तू इन्हें करेगा। और मूसा ने इस बात को कहा कि तेरे आगे आगे चलने वाला कोई व्यक्ति नही बल्कि यहोवा हैं और वह तेरे संग रहेगा, और न तुझे छोड़ेगा न ही धोखा देगा इसलिए तू परेशान मत हो , न ही डर और इस कार्य को कर। परमेश्वर के वचनो से हम एक बात को जान सकते हैं कि जब हमें परमेश्वर कुछ भी करने को कहे तो उसे जरूर करें। हम सोच सकते हैं कि हमे यह नही आता हैं या हममें कोई योग्यता नही है और यह बड़े- ...

बाईबल कहती हैं:- पृथ्वी यहोवा की महिमा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी, जैसे समुद्र जल से भर जाता है । एक रास्ते से आप गुजरो और छह महीने बाद फिर उसी रास्ते से गुजरो आपको वहाँ कुछ न कुछ नया बनता हुआ मिल जाएगा यह वचन की सच्चाई का कारण है जो कहता है परमेश्वर के ज्ञान की महिमा से पृथ्वी भर जाएगी वो हो रहा है वजह हम अन्तिम दिनों में जो चल रहे हैं हर किसी का एक अन्त होता है जो होने ही वाला है जिसे कोई नहीं रोक सकता समय है सम्भल जाओ प्रभु के पास आओ पापों की तौबा करो वो माफ करनेवाला है करेगा भी ।

Image
बाईबल कहती हैं:- पृथ्वी यहोवा की महिमा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी, जैसे समुद्र जल से भर जाता है । कितनी गहरी बात हमको प्रभु  का यह वचन समझाता है आज से ज्यादा नहीं सिर्फ 50 साल पहले का जीवन तथा आज के जीवन की तुलना की जाए तो एक सपना सा लगता है आज जिन वस्तुओं का हम इस्तेमाल कर रहे हैं वो वस्तु आज से पहले के लोगों के द्बारा सोचना भी एक मजाक की बात थी, पर आज परमेश्वर के अथाह ज्ञान के द्बारा यह सम्भव हो गया । फोन, मोबाइल, टीवी, नैट, यूट्यूब, वाट्स ऐप, आदि आज इतना ज्यादा ज्ञान का विस्तार मनुष्य मे हो गया है जिसका वर्णन करना भी मुश्किल है; आज, दिन दूनी रात चौगुनी  रफतार से मनुष्य भाग रहा और हर रोज कोई न कोई नया अविष्कार करता जा रहा है आप इस बारे मे क्या सोचते हैं, क्या यह कोई जादू है,? नहीं यह इस वचन की सच्चाई है जिसे परमेश्वर ने हबक्कूक को बताया तथा उसके द्बारा बाइबिल मे लिखवाया भी इस बात का होना तय था जो आज हो रहा है एक रास्ते से आप गुजरो और छह महीने बाद फिर उसी रास्ते से गुजरो आपको वहाँ कुछ न कुछ नया बनता हुआ मिल जाएगा यह वचन की सच्चाई का कारण है जो कहता है पर...

यीशु कौन है? प्रभु यीशु मसीह का ज्ञान न होने से ही दुनिया नाश हो रही है, इसलिए इस सत्य को जानो यही सत्य (यीशु मसीह)ही आपको आजाद करेगा। प्रभु आपको सत्य जानने की शक्ति दे_ Most IMP

Image
यीशु कौन है? यीशु खुदा का बेटा है। यीशु दुनिया का नूर है। यीशु नीजात है। यीशु काईनात की सबसे बड़ी हकीकत है। यीशु बादशाहों का बादशाह है। यीशु हमारा शाफी है। यीशु मोहब्बत है। यीशु हमारा अच्छा दोस्त है। यीशु हमारा छुपने का स्थान है। यीशु कमजोर की ताकत है। यीशु अच्छा चरवाहा है। और वो अपनी भेड़ों पर धयान देता है। यीशु राह पर चलने में मददगार है। यीशु हमारी चटान है। यीशु जिंदगी का चशमा है। यीशु जीवन का पानी है। यीशु जीवन की रोटी हैं। यीशु सलामती का शहज़ादा है। यीशु बादशाह है। यीशु अल्फा और उमेगा है। यीशु हमारा कफारा है। यीशु हमारा बोझ उठाने वाला है। यीशु हमारा पापों को माफ करने वाला है। यीशु  से हमें रीहाई मिली है। यीशु कलामें खुदा हैं। जिसने उसे देखा उस ने ख़ुदा को देखा। यीशु क़यामत ओर जिंदगी है। यीशु स्वर्ग की अदालत का बादशाह है। यीशु खुदा इन्तहा है। यीशु कल और आज हमेशा एक सा है। यीशु में हमेशा की जिंदगी है। हर एक घुटना उसके आगे  झुकेगा। हर एक जुबान इकरार करेगी। यीशु मसीह ख़ुदा वन्द हैं। यीशु नूर का हकीकत है और बादशाह है। हम सब यीशु की भेड़े हैं। यीशु मसीह क...

परमेश्वर की भलाई को समझ पाना , और उसका बखान लगभग ना मुमकिन है| वो कितना अच्छा है , ये तो फ़रिश्ते भी नहीं समझ पाए| यीशु ने इस्रायलियों से कहा था –यदि तुम अब्राहम की संतान होते , तो अब्राहम के जैसे काम करते| यीशु के इस कथन में सारे रहस्य छुपे हैं| *यदि हम परमेश्वर की संतान हैं , तो हमारे काम भी , परमेश्वर के जैसे होना चाहिए| यदि परमेश्वर भला है , तो हम बुरे कैसे हो सकते हैं? यदि वो रहम दिल है , तो हम पत्थर दिल कैसे हो सकते हैं?* नीतिवचन 3:27 में सुलेमान कहता है—जिनका भला करना चाहिए , यदि तुझमें शक्ति हो तो , उनका भला करने से नहीं रुकना|

Image
परमेश्वर की भलाई को समझ पाना , और उसका बखान लगभग ना मुमकिन है| वो कितना अच्छा है , ये तो फ़रिश्ते भी नहीं समझ पाए|* | यीशु ने इस्रायलियों से कहा था –यदि तुम अब्राहम की संतान होते , तो अब्राहम के जैसे काम करते| यीशु के इस कथन में सारे रहस्य छुपे हैं| *यदि हम परमेश्वर की संतान हैं , तो हमारे काम भी , परमेश्वर के जैसे होना चाहिए| यदि परमेश्वर भला है , तो हम बुरे कैसे हो सकते हैं? यदि वो रहम दिल है , तो हम पत्थर दिल कैसे हो सकते हैं?* नीतिवचन 3:27 में सुलेमान कहता है—जिनका भला करना चाहिए , यदि तुझमें शक्ति हो तो , उनका भला करने से नहीं रुकना| *प्रार्थना , इबादत , वचन का अध्यन , सब अपनी जगह ठीक हैं| मगर नेकी का रिश्ता , हमारी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से है| परमेश्वर ने  कहा , यदि तू नेकी ना करे , तो गुनाह दरवाज़े पर छिपा रहता| नेकी करने वालों पर ख़ुदा , बरकतों की बारिश करता है| वो उसको देता ,जो नेकी करना जानता है , और करता भी है|*  आमीन प्रभु की भलाई हमेशां आपके साथ है रैव्ह. राजेश गिरधर

हमारी आँखे कहा लगी हैं?💐हमारी आंखें हमारे परमेश्वर यहोवा की ओर उस समय तक लगी रहेंगी, जब तक वह हम पर अनुग्रह न करे।

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉विषय:- हमारी आँखे कहा लगी हैं?💐 👉भजनसंहिता --123:2 देख, जैसे दासों की आंखें अपने स्वामियों के हाथ की ओर, और जैसे दासियों की आंखें अपनी स्वामिनी के हाथ की ओर लगी रहती हैं, वैसे ही हमारी आंखें हमारे परमेश्वर यहोवा की ओर उस समय तक लगी रहेंगी, जब तक वह हम पर अनुग्रह न करे। इस  वचन में दाऊद कहता है कि जिस प्रकार से दासों की आंखे अपने स्वामियों के हाथ की ओर तथा दासियों की आंखे स्वामिनी के हाथ की ओर लगी रहती है। ठीक उसी तरह हमारी आंखे भी परमेश्वर की ओर लगी रहेंगी और उस समय तक लगी रहेंगी जब तक कि प्रभु अनुग्रह न करें। मेरे प्रियो क्या हम भी दाऊद की तरह ही सोच रखते हैं।हम में से अधिकतर लोग ऐसे नही होंगे। बल्कि हम लोग परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं और फिर इधर उधर ताकने लगते हैं हम लोग अपने भरोसे को परमेश्वर  के ऊपर तब तक ही रखते हैं जब तक हम प्रार्थना कर रहे होते हैं। हम अपना भरोसा परमेश्वर पर रखे और फिर काम करें और यह भरोसा कुछ समय का न हो बल्कि हमेशा का हो। हमारी नजरें परमेश्वर पर ही लगी रहें। यहां पर बहुत ही अच्छा उदाहरण द...

जब भी किसी को लगे वो फिसलने लग रहा है चाहे वो कोई काम मे हो, व्यापार मे हो, या किसी भी परेशानी का हो तब तब प्रभु को पुकारो वो सुनेगा और बचाने को दोडा आएगा ।

Image
जब जब हमने अपने परमेश्वर को पुकारा,चाहे सकंट हो, मुसिबत हो परेशानी हो, या कभी लगे कि हम अपने जीवन में कहीं भी फिसलने लगे,उस समय हमने अपने जीवन में, परमेश्वर को पुकारा तब तब परमेश्वर ने हमें सहारा दिया पर उसकी भी एक शर्त है उसने परमेश्वर से कहा प्रभु मेरा पाँव फिसल रहा है मैं गलत काम करने की चेष्टा कर रहा हूँ मुझे बचाओ तब प्रभु ने उसे बचाया प्रभु को पुकारा तब ही उसने बचाया क्या आज जब हम फिसलते हैं इस जीवन रुपी जहाज मे तो क्या हम प्रभु को पुकारते हैं ज्यादातर लोग ऐसा नही करते बस खोजना शुरू करते कि कोई हमें मुसिबतों से बचा ले मनुष्य पर भरोसा रख कर चलते हैं तब उनका विश्वास टूटता है क्योंकि कोई किसी को नहीं बचा सकता मनुष्य पर भरोसा रखना एक फन्दा ठहरता है परमेश्वर पर भरोसा रखना आजादी होती है। जब भी किसी को लगे वो फिसलने लग रहा है चाहे वो कोई काम मे हो, व्यापार मे हो, या किसी भी परेशानी का हो तब तब प्रभु को पुकारो वो सुनेगा और बचाने को दोडा आएगा । आमीन प्रभु की सेवा में प्रभु का दास रैव्ह राजेश गिरधर

जो मुझे सामर्थ देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।

Image
11 यह नहीं कि मैं अपनी घटी के कारण यह कहता हूं; क्योंकि मैं ने यह सीखा है कि जिस दशा में हूं, उसी में सन्तोष करूं।  फिलिप्पियों 4:11 12 मैं दीन होना भी जानता हूं और बढ़ना भी जानता हूं: हर एक बात और सब दशाओं में तृप्त होना, भूखा रहना, और बढ़ना-घटना सीखा है।  फिलिप्पियों 4:12 13 जो मुझे सामर्थ देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।  फिलिप्पियों 4:13

प्राचीनों के अधीन रहो।💐

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉विषय:- प्राचीनों के अधीन रहो।💐 👉1 पतरस 5:5 हे नवयुवकों, तुम भी प्राचीनों के आधीन रहो, वरन तुम सब के सब एक दूसरे की सेवा के लिये दीनता से कमर बान्धे रहो, क्योंकि परमेश्वर अभिमानियों का साम्हना करता है, परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है।  परमेश्वर का वचन यहां पर कहता है कि हम अपने प्राचीनों के अधीन रहें। अधीन मतलब आदर के साथ व्यवहार करें, उनकी बातों को सुने और मानें। हम जिस भी कलीसिया से हैं जरूर हमारी कलीसिया में हमसे भी पुराने मसीह लोग होंगे और जो कुछ भी वचन के अनुसार सही सिखाते हैं वचन कहता है हम उनकी सुनें। हम अपने पास्टर और पुराने मसीह भाई बहनों का आदर करें। उनकी बातों पर गौर करें। अकसर लोग इस बात की ओर ध्यान नहीं देते हैं। उन्हें लगता है क्या जरूरत है पास्टर और पुराने लोगो को आदर देना और हम अपने परिवारों में या बहुत से लोगों के बीच मे उन्हें फालतू समझते हैं। यह बहुत ही बुरी बात है कि जो लोग हमारे लिए शुरूआत से प्रार्थना कर रहे हैं हम उन्हें आदर नही दे सकते हैं। हमे वो फालतू लगते हैं जो हमारे लिए मेहनत करते हैं कि हम प्...