परमेश्वर हमारी हर छोटी बडी जरूरत को जानता है , यही कारण उसने मनुष्यों के लिए ऐसे नियम बनाएं जिनका पालन करके मनुष्य अपने संम्पूर्ण जीवन को सही से जी सके । अच्छा यही है जितना परमेश्वर की ओर से मिला उसमें सन्तुष्ट रहें और अपनी खुद की गाढी कमाई से सब कुछ खरीदकर अपने बच्चों को दें जिसमें किसी की आहें और आंसू न मिलें हो ।

परमेश्वर हमारी हर छोटी बडी जरूरत को जानता है , यही कारण उसने मनुष्यों के लिए ऐसे नियम बनाएं जिनका पालन करके मनुष्य अपने संम्पूर्ण जीवन को सही से जी सके ।
मगर मनुष्य के लालच ने उसे परमेश्वर से तो दूर किया ही उसकी सब बातों को विधियों को भी अपने से कोसों दूर कर दिया , उसका लालच इतना बढ गया कि वो आज सब कुछ ले लेना चाहता है सब कुछ हडप लेना चाहता है चाहे रास्ता कोई भी क्यों न हो परमेश्वर कहता है किसी की भूमि को न छीनना। 
पर आज यह हालात हो चुके हैं,कि लोग खाली जगह को देखते ही उस पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर देते हैं , हर वो तरीका अपनाते हैं जिससे वो जगह उनके कब्जे में आ जाए जब कब्जा हो जाता है तब उस पर मकान या दुकान बनाकर बेच देते व उस पेसों से ऐश करते हैं ।
पर परमेश्वर की वाणी क्या है ऐसा करनेवाले कर तो लेते हैं मगर परमेश्वर का न्याय उनके साथ रहता है, ऐसे लोगों के घर तो बडे हो जाते , कारें बहुत सी आ जाती , साजो समान महगें से मंहगा आ जाता पर उन सब को भोगने वाला कोई नहीं होता ।
परमेश्वर सारे परिवार को तितर बितर कर देता है , बेटा कहीं चला जाता है बेटी किसी और के साथ चली जाती उस संम्पत्ति को भोगनेवाला कोई नही रहता और वह व्यक्ति जिसने यह सब शुरुआत की होती है अकेला तन्हा अपनी जिन्दगी को गुजारते हुए बिमारियों में घिरा हुआ जीवन त्याग कर नरक में चला जाता है उस सब को छोडकर जो उसने पाप से कमाया होता है इसलिए परमेश्वर ने कहा है किसी की भूमि पर कब्जा नहीं करना कब्जा तो तुम कर लोगे पर उसे इस्तेमाल नहीं कर पाओगे ।
अच्छा यही है जितना परमेश्वर की ओर से मिला उसमें सन्तुष्ट रहें और अपनी खुद की गाढी कमाई से सब कुछ खरीदकर अपने बच्चों को दें जिसमें किसी की आहें और आंसू न मिलें हो ।
आमीन
प्रभु इस वचन से सब को सम्हाले
रैव्ह राजेश गिरधर

Comments