यीशु ने कहा है ऐ बोझ से दबे लोगों मेरे पास आओ मैं तुम्हें विश्राम दूँगा। पक्षपात करना अच्छा नहीं और यह भी अच्छा नहीं कि पुरूष एक टुकड़े रोटी के लिए अपराध करे।लोग अकसर अपने हालात को दोष देते तथा अपराध की दुनियां में अपना कदम रख देते हैं फिर उससे पीछे मुडना आसान नहीं होता क्योंकि अपराध वो दलदल है जिसमे उतरने के बाद व्यक्ति धसता ही जाता है चाहे लाख कोशिश करे,पर निकलना आसान नहीं होता, यह वो एक तरफा रास्ता है जहाँ घुसना तो मुमकिन है पर वापस निकलना नामुमकिन

पक्षपात करना अच्छा नहीं और यह भी अच्छा नहीं कि पुरूष एक टुकड़े रोटी के लिए अपराध करे।
लोग अकसर अपने हालात को दोष देते तथा अपराध की दुनियां में अपना कदम रख देते हैं फिर उससे पीछे मुडना आसान नहीं होता क्योंकि अपराध वो दलदल है जिसमे उतरने के बाद व्यक्ति धसता ही जाता है चाहे लाख कोशिश करे,पर निकलना आसान नहीं होता, यह वो एक तरफा रास्ता है जहाँ घुसना तो मुमकिन है पर वापस निकलना नामुमकिन
आज के समय में यह पक्षपात धार्मिक स्थलों में भी देखा जा सकता है अमीर लोगों को आगे बैठने को कहा जाता और गरीब को पीछे ,यह पक्षपात जैसे बहुत से लोगों का जीवन का एक हिस्सा बन चुका है।छोटी छोटी बातों पर झगडा हो जाता है; अभीसुनने में आया कि एक व्यक्ति ने सिर्फ़ पाँच रुपये के लिये दूसरे व्यक्ति की जान ले ली अब आप सोच सकते हैं पाँच रुपये सिर्फ पाँच रुपये, शैतान लोगों की जिन्दगी मे आज किस तरह काम कर रहा है   1पतरस 5-8 के अनुसार:-क्योंकि शैतान दरवाजे पर ही बैठा है फाड खाने के लिए कब किसे फाड़ खाये,इन सब से निपटने का एक ही रास्ता है।वो है सिर्फ़ यीशु मसीह, यीशु ने कहा है ऐ बोझ से दबे लोगों मेरे पास आओ मैं तुम्हें विश्राम दूँगा। यीशु ही हमको अपराध से बचा सकते हैं सच्चाई व खराई से उनकी बातों को मानने से, तथा उनके पीछे चलने से व्यक्ति अपराध की दुनिया से निकल सकता है जब अपराध से बाहर आएगा तब पक्षपात करना भी छोड देगा।
यीशु के पास आओ वो आपको बुलाता है वही आपको, शैतान से बचा सकता है।
आमीन आमीन और आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

Comments