यीशु मसीह पर मन लगाओ।💐
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉विषय:- यीशु मसीह पर मन लगाओ।💐 👉फिलिप्पियों-- 4:8-9 निदान, हे भाइयों, जो जो बातें सत्य हैं और जो जो बातें आदरणीय हैं और जो जो बातें उचित हैं और जो जो बातें पवित्र हैं और जो जो बातें सुहावनी हैं और जो जो बातें मनभावनी हैं, निदान, जो जो सदगुण और प्रशंसा की बातें हैं, उन्हीं पर ध्यान लगाया करो। जो बातें तुम ने मुझ से सीखीं, और ग्रहण की और सुनी, और मुझ में देखीं, उन्हीं का पालन किया करो, तब परमेश्वर जो शान्ति का सोता है तुम्हारे साथ रहेगा॥ आज लोगो के मनो में न जाने क्या क्या बाते चलती रहती हैं और उनका मन ऐसी चीजों पर लग जाता है जो नाश हो जाएंगी और साथ ही खुद मनुष्य के भी नाश होने का कारण बन जाती हैं। लोगो का मन कई बार पैसों पर लग जाता है तो कभी किसी व्यक्ति पर तो कभी किसी वस्तु पर। यहा पर वचन में लिखा है जो भी अच्छी सद्गुण की बाते हैं व प्रशंसा की बाते हैं उन्हीं पर ध्यान लगाओ। हम सभी अपना ध्यान सबसे पहले यीशु मसीह पर लगाएं क्योकि वही हमारा आइडल हैं। हमे उसे ही देख कर चलना है,लेकिन कई लोग पास्टर को देख कर चलते हैं तो कई अगुओ को और...