परमेश्वर को घमंड से चढ़ी हुई आँखे पसंद नही
बाइबिल कहती है परमेश्वर को घमंड से चढ़ी हुई आँखे पसंद नही और वो घमंडियो का सिर नीचा कर देता है।आज मनुष्य अपने पापों के कारण परमेश्वर से इतना दूर हो गया है। जिसके कारण उसकी बुद्धि बिगड़ गई है। मूर्ख मनुष्य घमंड से भर कर कहता है मेरी चमड़ी, मेरी बुद्धि, मेरी धन-सम्पत्ति,मेरी ताकत,मेरा औदा, मेरी घोड़ा गाड़ी, मेरी जमीन, मेरा धर्म, मेरे बच्चे। परन्तु परमेश्वर ये देखकर उसे हँसी में उड़ाता है। वो कहता है तू जिस पृथ्वी पर खड़ा है न वो तेरी है। तेरी ये सांसे भी मेरी दी हुई है। यदि मैं इन सांसो को रोक दूँ तो तू धुँए में उड़ जाएगा या कब्र में तुझे कीड़े खा जाएंगे। इसलिए तेरा तो यहाँ कुछ भी नहीं। बाइबिल कहती है सर्वनाश से पहले मनुष्य में घमंड आता है। इसलिए कोई घमंड करे तो प्रभु में करे। कि प्रभु मेरा परमेश्वर है
आमीन
प्रभु ही हमारा घमंड है
रैव्ह राजेश गिरधर
Comments
Post a Comment