स्वतंत्र होने के लिए बुलाया जाना।💐
PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- स्वतंत्र होने के लिए बुलाया जाना।💐
गलातियों 5:13
हे भाइयों, तुम स्वतंत्र होने के लिये बुलाए गए हो परन्तु ऐसा न हो, कि यह स्वतंत्रता शारीरिक कामों के लिये अवसर बने, वरन प्रेम से एक दूसरे के दास बनो।
यह वचन सच मे बहुत अदभुत वचन हैं और मुझे बहुत ही पसंद है। इस वचन को हम पहले भी देख चुके हैं लेकिन हम जानते हैं कि बाइबल हमारे लिए कभी भी पुरानी नही हो सकती हैं। हम जितनी बार इसे पढ़ेंगे नई बातों को पाएंगे।
वचन कहता है कि हम स्वतंत्र होने के लिए बुलाये गए हैं। आज़ाद होने के लिए बुलाए गए हैं, लेकिन क्या आज हम सभी सच में आज़ाद हैं?
कई बहने जो कई सालों से मसीह में हैं आज भी वह अपने जीवनों में परमेश्वर को पहला स्थान नही दे पा रही हैं क्योंकि उन्हें अपने पति को पहला स्थान देना होता है।
कई आदमी पैसा कमाने में लग गए हैं अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने में लग गए हैं लेकिन उनके जीवन मे परमेश्वर कहा है उन्हें शायद नही पता है।
आज के समय मे यह समस्या जवानों में भी पाई जाती हैं। लड़कियाँ जिन्हें घर से बाहर निकलने नही दिया जाता था। आज वह आजाद हैं अपनी इच्छा से बाहर आ जा सकती हैं लेकिन कई लडकिया कलीसिया को महत्व नही देती और किसी लड़के की वजह से परमेश्वर को ही छोड़ देती हैं।
जवान लड़को का हाल भी कुछ ऐसा ही हैं। एक समय था जब लड़को को थोड़ा ही बड़ा होने के बाद पैसे कमाने के लिए बोला जाता था लेकिन आज परमेश्वर ने उनके माता पिता को आशीष किया उन्हें अच्छी शिक्षा की सुविधा दी लेकिन उनमें से भी कई नशा आदि जैसे बातों में पड़ जाते हैं।
वह कोई भी क्यो न हो अगर हम अपनी स्वतंत्रता का गलत इस्तेमाल करेंगे तो एक समय आएगा कि हमारी स्वतंत्रता खत्म हो जाएगी और इसके जिम्मेदार हम खुद होंगे, इसलिए हम ध्यान रखे और अपनी स्वतंत्रता में स्थिर रहे और अगर हमारे सामने कोई भी व्यक्ति ऐसा है जो अपनी आजादी को खुद ही खत्म करने में लगा है तो जरूर उनके लिए प्रार्थना करें कि परमेश्वर उन्हें दुष्ट के हाथ से बचाए।
वचन कहता है कि जिसे पुत्र आजाद करे वो सचमुच आजाद है।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed Sunday 🙌✝️
Comments
Post a Comment