Posts

अपने आप को परखो कि विश्वास मे हो की नहीं । अपने आप को जाँचों ।

Image
अपने आप को परखो कि विश्वास मे हो की नहीं । अपने आप को जाँचों ।  यहाँ पर एक बहुत ही बडा सवाल बाइबिल हमसे पूछती है,अपने आप को परखो, जाँचो, आज बहुत से लोग जो मसीह के पीछे चलने का दावा तो करते हैं । पर उनका दावा परमेश्वर की अदालत मे खोखला पाया जाता है ; वो कहते तो हैं हम यीशु मसीह के हैं पर हकीकत मे वो यीशु मसीह के नहीं क्योंकि उनके काम उस तरह के नहीं होते जैसा बाइबिल कहती है । उन्होंने कब यीशु के पीछे चलना छोड दिया यह बात वो खुद नहीं जानते ; कब उनकी जिन्दगी मे यीशु की जगह किसी और ने ले ली उन्हें पता नहीं चलता कब वो अपने निशाने से भटक गए वो खुद नहीं जानते । कब उन्होंने यीशु मसीह को छोड किसी दूसरे के जैसा अपने को बना लिया इस बात कि उन्हें खबर ही नहीं रहती ; शैतान कब उनके बीच मे अलग से कोई बीज बोकर चला गया इस बात से वो बेखबर रहते हैं । उनकी सोच है वो यीशु मसीह के पीछे हैं पर वो हैं नहीं यह वो नहीं जानते कब यीशु मसीह से उन्होंने अपना हाथ छुडा लिया उन्हें पता ही नहीं चला क्योंकि हमारा मल्लयुद्ध माँस और लहू से नहीं आसमान मे छुपी हुई उन ताकतों और प्रधानों से है जिन्हें हमने देखा ...

परमेश्वर ने स्वर्गीय धन रखा है? इसके पूर्व की यह बर्तन टूट कर व्यर्थ हो जाये , क्या आप इस धन को दूसरों में बांटने के लिए ,तैयार हैं? जिनके पास यह धन है , वोही वास्तव में धनवान हैं|*

Image
परमेश्वर ने मनुष्य को माटी की धूल से सृजा था| *माटी का बर्तन ,क्या खोना ,  क्या पाना है ; इक दिन माटी में मिल जाना है| फ़िर भी मनुष्य को घमंड अवश्य होता है| माटी के बर्तन को , सोने से मढ़ो या चाँदी से ; एक दिन टूट जाना ही ,इसकी नियति है|*   मनुष्य ज्ञानवान हो या अनजान ; अंत को बदला नहीं जा सकता| माटी का बर्तन टूटते ही , सब कुछ बिख़र जाता ; टूटे हुए बर्तन का कोई मोल नहीं रहता|  *मनुष्य शक्तिशाली हो ; रूपवान हो या धनवान| माटी के बर्तन पर घमंड , मूर्खता है*  2कुरिन्थियों 4:7 पौलूस कहता है ---हमारे पास यह धन , माटी के बर्तनों में रखा है , कि यह असीम सामर्थ्य , हमारी ओर से नहीं परन्तु परमेश्वर की ओर से ठहरे| *परमेश्वर हमारी नियति से परिचित है , फ़िर भी वह , माटी के बर्तनों में स्वर्गीय धन रखता है| यह धन संजो कर रखने के लिए नहीं , बांटने के लिए है| माटी का बर्तन आप और हम  हैं| क्या आपके और हमारे अन्दर , परमेश्वर ने स्वर्गीय धन रखा है? इसके पूर्व की यह बर्तन टूट कर व्यर्थ हो जाये , क्या आप इस धन को दूसरों में बांटने के लिए ,तैयार हैं? जिनके पास यह धन है , ...

परेशानियों को देख कर घबराए नही।💐

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉विषय:- परेशानियों को देख कर घबराए नही।💐 👉लूका 8:23-24 पर जब नाव चल रही थी, तो वह सो गया: और झील पर आन्धी आई, और नाव पानी से भरने लगी और वे जोखिम में थे।  तब उन्होंने पास आकर उसे जगाया, और कहा; हे स्वामी! स्वामी! हम नाश हुए जाते हैं: तब उस ने उठकर आन्धी को और पानी की लहरों को डांटा और वे थम गए, और चैन हो गया।  परमेश्वर का वचन यहाँ पर इस वचन में हमें बहुत सी बातों को सिखाता है। जब यीशु के चेले नाव में सफर कर रहे होते हैं तो वहाँ पर आँधी आने लगती है और नाव में भी पानी भरने लगता है। और वे लोग बहुत ही परेशानी में होते हैं। उन्हें समझ नही आ रहा होता हैं कि क्या किया जाए।  मेरे प्रियो हमारे जीवन में भी ऐसी ही स्थिति हो सकती हैं। हम कई बार बहुत परेशान होते हैं। और इतने ज्यादा परेशान होते हैं कि कोई समाधान नही सूझता हैं। और पागलो की तरह व्यवहार करने लगते हैं। कभी हम इसके लिए किसी से बात करते हैं तो कभी किसी से। यीशु मसीह के चेले भी बहुत परेशान होते हैं और वे सब यीशु के पास जाते हैं जो कि सो रहे होते हैं उसी नाव में। और यीशु से कहने...

पिता की इज्ज़त शब्दों में नहीं, बल्कि उसकी आज्ञा मानने में है|

Image
*हमारी प्राथर्नाओं में, विनती निवेदन और आराधना मे और प्रभु के पवित्र वचनों में रिश्ता क्या है? जब हम उसे ऐ हमारे बाप या पिता कहते हैं| तब पवित्र आत्मा भी हमारी आत्मा के साथ मिलकर, प्रभु को अब्बा पिता कहकर पुकारता है|* मलाकी 1.6 में लिखा है ---पुत्र पिता का और दास स्वामी की इज्ज़त करता है, यदि मैं पिता हूं, तो मेरा आदर मानना कहां है? पिता की इज्ज़त शब्दों में नहीं, बल्कि उसकी आज्ञा मानने में है| *लूका 6.46 में यीशु ने कहा---जब तुम मेरा कहना नहीं मानते, तो मुझे हे प्रभु क्यों कहते हो? यही सवाल हमसे पूछा जाए, तो हमारा जवाब क्या होगा?* नीतिवचन 28.9 में लिखा है ---जो अपना कान व्यवस्था सुनने से फेर लेता है, उसकी प्रार्थना घृणित ठहरती है| *इंसान की फ़ितरत भी अजीब है, वो प्रभु का वचन सुनना नहीं चाहता, मानना नहीं चाहता, मगर ये चाहता है, कि वो जब भी प्राथर्ना करे, प्रभु उसकी सुन ले ! जब हम प्रभु की सुनते हैं, तो वो हमारी सुनता है| हिजकिय्याह कहने लगा, हे यहोवा बिनती करता हूं, स्मरण कर की मैं सच्चाई और खरे मन से, अपने को तेरे सन्मुख जानकार, चलता आया हूं और जो तेरी दृष्टि में उचित था, वो ...

प्रभु यहोवा ने मुझे सीखने वालों की जीभ दी है कि मैं थके हुए को अपने वचन के द्वारा संभालना जानूं।

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉विषय:- सीखने वाली जीभ।💐 यशायाह 50:4-5 प्रभु यहोवा ने मुझे सीखने वालों की जीभ दी है कि मैं थके हुए को अपने वचन के द्वारा संभालना जानूं। भोर को वह नित मुझे जगाता और मेरा कान खोलता है कि मैं शिष्य के समान सुनूं।  प्रभु यहोवा ने मेरा कान खोला है, और मैं ने विरोध न किया, न पीछे हटा। प्रभु का वचन यहाँ पर कहता है कि प्रभु ने हमे जो ये शब्द दिए हैं वह इसलिए दिए हैं ताकि हम थके हुओं को अपने शब्दों के द्वारा संभाल सके। और सम्भालने के लिए पहले यह सीखना जरूरी है कि कैसे सम्भाले। यशायाह यहाँ पर कहता है कि प्रभु यहोवा ने मुझे सीखने वाली जीभ दी है। मेरे प्रियो हम सभी को भी परमेश्वर ने ऐसी ही सीखने वाली जीभ दी हैं ताकि हम अच्छे से सीखे। कई बार हम लोग अपने शब्दों का इस्तेमाल इसलिए करते हैं ताकि किसी को बुरा बोल सके। कई लोग मसीह में आने के बाद भी गालियां देते हैं और कोसते है अपने ही लोगो को लेकिन हम यह नही सोचते हैं कि हम इसी मुँह से प्रार्थना भी करते हैं। 👉याकूब--3:12 क्या सोते के एक ही मुंह से मीठा और खारा जल दोनों निकलते हैं? हे मेरे भाइयों, क्या ...

यहोवा मनों को जानता है, और जब तक स्वर्ग से न दिया जाए तब तक पृथ्वी पर कुछ नहीं मिलता

Image
सच्चे व्यक्ति पर बहुत आशिर्वाद होते हैं, परन्तु जो धनी होने मे उतावली करता है वह निर्दोष नहीं ठहरता। यह बात बिलकुल ही सही है, क्योंकि मनुष्य न जाने कितनी कल्पनाओं को अपने अन्दर जन्म देता आया है, वह धनी होने के लिये बहुत बार गलत रास्ते का भी चुनाव कर लेता है वो रास्ता उसे अन्धकार मे ले जाता है संसार मे लोगों ने अपनी जरुरतों को बहुत ही बडा लिया है, सबको कार चाहिए, सबको बडा घर चाहिए, सबको खूब सारी शोपिंग चाहिए, बडे बडे सपने सबके पास होते हैं, पर बाइबिल कहती है यहोवा मनों को जानता है, और जब तक स्वर्ग से न दिया जाए तब तक पृथ्वी पर कुछ नहीं मिलता पर सब लोग सब कुछ पाने की लालसा मे रहते हैं जो घातक भी होता है, कोई बडा बनने के लिए लूटमार करता है  इसका अन्त बहुत दुखद है जो नही होना चाहिए सन्तुष्टि होनी चाहिए जो परमेश्वर ने दिया उसका धन्यवाद करना चाहिए जो नही है उसका अफसोस न करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए क्योंकि सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती प्रभु सबको सन्तुषटी दे यही मेरी प्रार्थना है। आमीन प्रभु आपको आशीष दे रैव्ह राजेश गिरधर

कलीसिया में दान व दशमांश देना।💐

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉विषय:- कलीसिया में दान व दशमांश देना।💐 मलाकी 3:10 सारे दशमांश भण्डार में ले आओ कि मेरे भवन में भोजनवस्तु रहे; और सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि ऐसा कर के मुझे परखो कि मैं आकाश के झरोखे तुम्हारे लिये खोल कर तुम्हारे ऊपर अपरम्पार आशीष की वर्षा करता हूं कि नहीं।  क्या आपके जीवन मे आप आशीषों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं? क्या आपके जीवन मे पैसों से जुड़ी समस्याएं बनी रहती है? या आपका पैसा ऐसी जगहों में खर्च हो रहा है जहाँ नही होना चाहिए यानी दवाइयों, Court cases, आदि। अगर हाँ तो जरूर यह वचन आपके लिए है आप पढ़े और इसके अनुसार करें। परमेश्वर का वचन यहा पर देने के विषय मे बताता है। हम अपनी अपनी कलीसियाओं में इस प्रचार को इस विषय को बहुत समय से सुनते आ रहे हैं। लेकिन हमारे पास यह सवाल होता है कि हमारी जरूरते तो पूरी हो नही रही हैं हम कहां से दे। इसके विषय में बाइबल बताती हैं कि हम अपनी कमाई में से पहला भाग देना शुरू करें। हम क्या करते हैं कि सारे खर्चे होने के बाद बचा हुआ परमेश्वर के राज्य में देते हैं। लेकिन हमें देने के विषय मे भी परमेश्वर को ...