ओशो- सारी ऊर्जा विचारों में मत बर्बाद करो मानसिक ऊर्जा का सदुपयोग कैसे करें OSHO- Do not waste all your energy in thoughts, how to use mental energy properly (Remedy of Overthinking, Depression,Mental disorder, Insomnia,Sleeplessness) Osho about true Love, Kabir
मानसिक ऊर्जा का सदुपयोग कैसे करें [OSHO] तुम्हारे सिर में सारे विचारों का संग्रह है I तुम सोचते ही रहते हो संगत असंगत, अनर्गल विचारों की भीड़ तुम्हारे मन में चलती ही रहती हैI इस विचारों की अतिशय भीड़ के कारण तुम्हारी सारी ऊर्जा सारी शक्ति खो जाती है I कुछ बचता नहीं मस्तिष्क शोषक हो गया है, चूस लेता है ह्रदय के पास तक रस की धार पहुंची नहीं पाती I तुम्हारी सारी ऊर्जा तुम्हारे विचारों में नष्ट हुई जा रही है I तुम्हारे विचार 99% विक्षिप्त हैं, उनका कोई भी मूल्य नहीं, तुम ना विचारों तो कुछ हर्जा ना हो जाए लेकिन तुम होश में ही नहीं हो I कभी तुमने बैठकर घड़ी को देखा कि तुम क्या सोचते रहते हो? कैसा कचरा तुम्हारे मन में चलता रहता है? इस कचरे को चला कर क्या होगा? दिन चलता है रात चलता है सोने में, जागने में, सपने में विचार में कचरा घूम रहा है और ध्यान रखना कि छोटा सा भी विचार चल रहा है तो तुम्हारी शक्ति को नष्ट कर रहा है I वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि...