पहला आदम खुदा की बात न मानकर खुदा से ही छिप गया था तो दूसरा आदम खुदा की बात मानकर सूली पर भी चढ़ गया था। पहले आदम ने अच्छे बुरे के ज्ञान का फल खाकर हमें गुनाहों से मिलाया था,तो दूसरे आदम ने जीवन रोटी खिलाकर हमें खुदा की संतान बनाया है

*खुदा के कलाम ने दो सुन्दर बागों का जिक्र किया था*

*एक का नाम अदन और दूसरे को गतसमनी नाम दिया था।*

*अदन में था पहला आदम तो गतसमनी मे दूसरा आदम*
 *(यीशु मसीह) रहा था ।।*

*पहले आदम ने अदन में अपना जीवन शुरू किया था,*
*तो दूसरे आदम ने गतसमनी में जीवनके अंतिम पलों को जिया था*

*पहले आदम को खुदा ने, अपना रूप दिया था*
*तो दूसरे आदम को खुदा ने, अपना रूह दिया था।*

*पहला आदम अदन में शैतान से हार गया था*
*तो दूसरे आदम  ने गतसमनी में मौत को हरा दिया था।*

*पहले आदम ने खुदा की आज्ञा तोड़कर पाप किया था*
*तो दूसरे आदम ने खुदा की आज्ञा मानकर अपना प्राण दिया है।*

*पहले आदम ने पाप करके हमें पापों में फंसाया था,*
*तो दूसरे आदम ने लहू बहाकर हमें पापों से छुड़ाया है।*

*पहला आदम इस दुनिया में मौत को लेकर आया था*
*तो दूसरा आदम अनन्त जीवन की मीरास लेकर आया है।*

*पहला आदम खुदा की बात न मानकर खुदा से ही छिप गया था*
*तो दूसरा आदम खुदा की बात मानकर सूली पर भी चढ़ गया था।*

*पहले आदम ने अच्छे बुरे के ज्ञान का फल खाकर हमें गुनाहों से मिलाया था,तो दूसरे आदम ने जीवन रोटी खिलाकर हमें खुदा की संतान बनाया है*

आमीन
प्रभु आपको बहुत बहुत आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

Comments