धर्मी को अधर्मी द्बारा रखे धन का हिस्सा मिलता है यह एक सच्चाई है जो बाइबिल पुराने नियम से ही हमको समझाती आ रही है ।नया नियम भी यही कहता है नाशवान भोजन के लिये मेहनत न करो , और न ही संसारिक वस्तुओं के पीछे भागो परन्तु स्वर्ग राज्य की खोज करो यह सब तो तुम्हें यूँ ही मिल जाएगा | आज भी परमेश्वर बदला नहीं है वो हमें भी सब कुछ बहुतायत से दे सकता है | इस बात से हम इनकार नहीं कर सकते परमेश्वर न्यायी है वो न्याय करता और धर्मी को और खरे मनुष्य को और जो उसकी खोज में रहता है उसे सब कुछ दे देता है यह सच्चाई है जिस चीज के लिये हमने मैहनत नहीं की होती वो भी हमारी झोली में आ जाती है यही है उसका न्याय बस विश्वास करो प्रार्थना करो और अपना काम करते रहो सबकुछ मिल जाएगा
धर्मी को अधर्मी द्बारा रखे धन का हिस्सा मिलता है यह एक सच्चाई है जो बाइबिल पुराने नियम से ही हमको समझाती आ रही है ।
नया नियम भी यही कहता है नाशवान भोजन के लिये मेहनत न करो , और न ही संसारिक वस्तुओं के पीछे भागो परन्तु स्वर्ग राज्य की खोज करो यह सब तो तुम्हें यूँ ही मिल जाएगा ; और मिला भी पुराना नियम जब पढते हैं तो हम पाते हैं किस प्रकार चालीस सालों तक परमेश्वर ने इस्राएली लोगों को स्वर्ग की रोटी दी , हर रोज उनके डेरे के बाहर मन्ना गिरता था जिसे वो हर रोज बटोरते व अपने लिये रोटी बनाते थे जिसकी कोई कीमत उन्होंने नहीं दी थी ; परमेश्वर मुफ्त खिलाता था ।
और लडाईयों के वक्त उन्हे लडना नहीं पडता था परमेश्वर आप उनकी ओर से लडता और वो जाकर सारा सोना , चान्दी बटोर कर ले आते थे।
आज भी परमेश्वर बदला नहीं है वो हमें भी सब कुछ बहुतायत से दे सकता है वजह आज भी बहुत से लोग हैं जो अधर्म से कमाते हैं , दूसरों से छीन लेते हैं , दूसरों का हक मार लेते हैं , जादू टोना करके लोगों की जमीन जायदाद अपनी कर लेते हैं , मगर उसका उपयोग नहीं कर पाते वो सब कुछ दूसरों के लिये छोडकर इस दुनिया से चले जाते हैं उन्ही का सब रखा हुआ एक धर्मी के काम आता है जो एक हकीकत है इस बात से हम इनकार नहीं कर सकते परमेश्वर न्यायी है वो न्याय करता और धर्मी को और खरे मनुष्य को और जो उसकी खोज में रहता है उसे सब कुछ दे देता है यह सच्चाई है जिस चीज के लिये हमने मैहनत नहीं की होती वो भी हमारी झोली में आ जाती है यही है उसका न्याय बस विश्वास करो प्रार्थना करो और अपना काम करते रहो सबकुछ मिल जाएगा
आमीन
प्रभु आपको और आपके परिवार को आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Comments
Post a Comment