अब जो ऐसा सामर्थी है, कि हमारी बिनती और समझ से कहीं अधिक काम कर सकता है, उस सामर्थ के अनुसार जो हम में कार्य करता है | हमारी सामर्थ्य कुछ भी नहीं है परमेश्वर के सामने। वचन बताता है कि हम जो विनती करते हैं वह अपनी समझ से और अपनी बुद्धि से करते हैं।जब हम कोई काम करते हैं तो हमारी सामर्थ जितनी है उतनी ही कर सकते हैं लेकिन परमेश्वर की सामर्थ्य इतनी अधिक है कि हम सोच भी नहीं सकते हैं। परमेश्वर महान हैं हमारे जीवन में अदभुत काम करने की सामर्थ्य रखतें हैं।

PRAISE THE LORD

🙏Good Morning 🙏

👉विषय:- परमेश्वर का सामर्थ्य💐

👉इफिसियों 3:20-21
अब जो ऐसा सामर्थी है, कि हमारी बिनती और समझ से कहीं अधिक काम कर सकता है, उस सामर्थ के अनुसार जो हम में कार्य करता है, 
कलीसिया में, और मसीह यीशु में, उस की महिमा पीढ़ी से पीढ़ी तक युगानुयुग होती रहे। आमीन॥

परमेश्वर का सामर्थ्य मतलब एक अलग ही बात हैं। हम मनुष्य हैं और हमारी सामर्थ्य सिर्फ इतनी है कि कुछ घण्टे काम करने से हम थक जाते हैं।

हमारी सामर्थ्य कुछ भी नहीं है परमेश्वर के सामने। वचन बताता है कि हम जो विनती करते हैं वह अपनी समझ से और अपनी बुद्धि से करते हैं।

जब हम कोई काम करते हैं तो हमारी सामर्थ जितनी है उतनी ही कर सकते हैं लेकिन परमेश्वर की सामर्थ्य इतनी अधिक है कि हम सोच भी नहीं सकते हैं। परमेश्वर महान हैं हमारे जीवन में अदभुत काम करने की सामर्थ्य रखतें हैं।

इसलिए हम अपने जीवन में परमेश्वर को मौका दें कि उसकी सामर्थ्य प्रगट हो। हम अपनी सामर्थ्य से काम करेंगे तो थोड़ी देर में थक जाएंगे।

लेकिन जब हमारे जीवन में परमेश्वर की सामर्थ्य काम करेगी तो हमारा जीवन आशीष मय होगा क्योकि परमेश्वर की सामर्थ्य हमसे कही ज्यादा है।

वचन कहता है कि परमेश्वर की इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी होती है वैसे ही पृथ्वी पर भी हो।
मत्ती 6:10

तो क्यों न हम अपने जीवन में प्रभु की इच्छा पूरी होने के लिए प्रार्थना करें, क्योकि जब वो कार्य करेंगे तो सच में हमारा जीवन अच्छा हो जाएगा।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।

Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

Comments