प्रमेश्वर आंसू बहती आँखों की प्रार्थना, और टूटे हुऐ मन की प्रार्थना को अनसुनी नही करते है! आपका मकसद साफ और सही हो! जो लोग टूटे मन से रोते है, प्रमेश्वर टूटे मन में पट्टी बांधते है, उनके आंसूओ को पोंछते है!
प्रमेश्वर आंसू बहती आँखों की प्रार्थना, और टूटे हुऐ मन की प्रार्थना को अनसुनी नही करते है!
आपका मकसद साफ और सही हो!
हिजकिया राजा को प्रमेश्वर की और से मौत का संदेश मिल गया था, पर उसने अपने बचाओ में प्रार्थना और आंसू बहाना शुरू कर दिया, अभी प्रमेश्वर का जन दरवाजे के पास भी नही गया था, कि वापस खुशखबरी का संदेश था, कि अब मौत नही, 15 वर्ष तेरी आयु बढ़ा दी गई है! *2राजा:20:5*.
वचन कहता है, जो आँसू बहाते हुए बोते है, वह जय जय करते हुए और खुशीयों से काटेगें: *भजन:126:5*
दाऊद कहता है, मैं कराहते कराहते थक गया, मैं अपनी खाट आंसुओ से भिगोता हूँ, प्रतिरात मेरा बिछौना भीगता है! *भजन:6:6*
मेरे आंसू दिन रात मेरा भोजन थे, लोग दिन भर कहते रहते, कि तेरा प्रमेश्वर कहां है! *भजन:42:3*
प्रमेश्वर आपके आंसुओ को संभाल कर रखता है! दाऊद भी बताता है! *भजन:56:8*
मरियम मगदलीनी आंसूओ से यीशू के पैर धो रही थी, लोगों को अच्छा नही लगा, पर यीशू खुश थे, एक पापिन आंसूओ से अपने पापों की माफी चाहती है! *लूका:7:38*
हन्ना बांझ थी, वह प्रमेश्वर के आगे बिलख बिलख कर रोते हुऐ, प्रार्थना करने लगी, हन्ना की कोख को जो बंद थी, प्रमेश्वर ने खोल दी, उसके गर्भ से महान सेवक पैदा हुआ! 1शामूएल:1:10*
अगर आपका मकसद सही नही है, तो आपके आंसू और प्रार्थना नही सुनी जाऐगी, ऐसाव के साथ ऐसा ही हुआ: *इब्रा:12:17*
जो लोग टूटे मन से रोते है, प्रमेश्वर टूटे मन में पट्टी बांधते है, उनके आंसूओ को पोंछते है! *प्रका:7:17,
आमीन आमीन फिर से आमीन
प्रभु आंसुओं की कीमत जानता है
रैव्ह राजेश गिरधर
Comments
Post a Comment