हे प्रभु मेरी सुधि लें। आप ने मुझे और मेरे परिवार को अपनी निज प्रजा के रूप में चुन लिया इसलिए हमें स्मरण करें। हम पर हजार गुना आशीष भेजें। हे पिता, शरीर के हर कार्यों को भगा दें। मेरे जीवन में सांसारिक स्तरों के अनुसार कुछ काम नहीं करना। मेरे जीवन में हर कार्य आपके स्वर्गीय स्तरों के अनुसार हो। आप ऐसे परमेश्वर हैं जो बातें है ही नहीं उन्हें ऐसे पुकारते हैं मानो कि वे हैं। अब मेरे जीवन में हर आशीष बुलाएं जो दिखाई नहीं देती हैं। यीशु के नाम में, मैं प्रार्थना करता हूं

प्रभु यीशु सचमुच आप से प्रेम करता है और आप कोई साधारण लोग नहीं हैं। आप प्रभु के निज लोग हैं। ‘आप एक चुने हुआ वंश हैं।आप लाखों लोगों के बीच में एक चुने हुए लोग हैं। उसने आपको अपनी निज प्रजा के रूप में चुना है।  परमेश्वर ने लाखों लोगों के बीच में अपनी निज प्रजा होने के लिए आपको चुन लिया है। हां, परमेश्वर आपको नहीं भूला है। वह आपको स्मरण करता है। जब वह आपको स्मरण करता है तब वह आपको आशीष देता और बढाता है। ‘‘यहोवा ने हम को स्मरण किया है; वह आशीष देगा।क्या छोटे क्या बडे जितने यहोवा के डरवैये है, वह उन्हें आशीष देगा; ‘छोटे से छोटा एक हजार हो जाएगा।’’ (यशायाह 60:22) मैं विश्वास करता हूं कि परमेश्वर आपको हजार गुना बढाएगा, क्योंकि आप उसके चुने हुए लोग हैं। आप ने उससे प्रार्थना की है; आपने उसके हाथ में अपना जीवन सौंपा है और उसने आपको अपनी संतान बनाया है; आप अपने जीवन में यीशु के नाम को कभी भी इन्कार नहीं किया। आप ने यीशु को हर बात में प्राथमिकता दी है। आप ने प्रभु की सेवा की है।इसलिए प्रभु आपको निश्चय स्मरण करेगा।
वह आपके नाम को जानता है, ‘‘परमेश्वर आपके पूरे परिवार पर दृष्टि करता है और वह चाहता है कि आपका पूरा परिवार इकट्ठे होकर उसे खोजें। बाइबल कहती है, वह उन्हें आंसुओं के साथ खोजने वाले बनाना चाहता है क्योंकि केवल तब ही आंसुओं में बोएंगे और आनन्द के साथ लवने पाएंगे परमेश्वर आपको एक परिवार के रूप में बढाएगा।

Prayer:
प्रेमी पिता,

हे प्रभु मेरी सुधि लें। आप ने मुझे और मेरे परिवार को अपनी निज प्रजा के रूप में चुन लिया इसलिए हमें स्मरण करें। हम पर हजार गुना आशीष भेजें। हे पिता, शरीर के हर कार्यों को भगा दें। मेरे जीवन में सांसारिक स्तरों के अनुसार कुछ काम नहीं करना। मेरे जीवन में हर कार्य आपके स्वर्गीय स्तरों के अनुसार हो। आप ऐसे परमेश्वर हैं जो बातें है ही नहीं उन्हें ऐसे पुकारते हैं मानो कि वे हैं। अब मेरे जीवन में हर आशीष बुलाएं जो दिखाई नहीं देती हैं। यीशु के नाम में, मैं प्रार्थना करता हूं,

आमीन!
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

Comments