हम किससे मदद माँगते हैं।💐जो मदद परमेश्वर कर सकते हैं। जो अगुवाई परमेश्वर दे सकते हैं जो भी कुछ परमेश्वर आपके लिए कर सकते हैं कोई और कभी भी नहीं कर सकता।वचन कहता है कि परमेश्वर हमारा हाथ पकड़कर कहेंगे कि मत डर, मैं तेरी सहायता करूँगा। सच में परमेश्वर की ओर से सहायता मिलना कितनी ही अच्छी बात है।

PRAISE THE LORD

🙏Good Morning 🙏

👉विषय:- हम किससे मदद माँगते हैं।💐
👉यशायाह41:10-13 मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हूं, इधर उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हूं; मैं तुझे दृढ़ करूंगा और तेरी सहायता करूंगा, अपने धर्ममय दाहिने हाथ से मैं तुझे सम्हाले रहूंगा॥
11 देख, जो तुझ से क्रोधित हैं, वे सब लज्जित होंगे; जो तुझ से झगड़ते हैं उनके मुंह काले होंगे......
12 जो तुझ से लड़ते हैं उन्हें ढूंढने पर भी तू न पएगा; ......
👉यशायाह 41:13
क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा, तेरा दहिना हाथ पकड़कर कहूंगा, मत डर, मैं तेरी सहायता करूंगा॥ 

परमेश्वर जो कि इस सृष्टि को बनाने वाला है। मुझे और आपको बनाया है। परमेश्वर के द्वारा सब कुछ हो सकता है।
क्या हम उसके समीप पाए जाते हैं क्या हम उससे सहायता माँगते हैं।

हम मसीह लोग कई बार सहायता के लिए लोगो को ढूंढते हैं। सोचते हैं कि वह हमारी मदद करेंगे। हमें बताएंगे कि क्या सही हैं क्या नही।

तो हमें अपने जीवन को जांचने की जरूरत है और यह जानने की जरूरत है कि जब हमें जरूरत थी तो क्या सच में किसी ने मदद की और अगर की तो कितनी।

परमेश्वर के प्रिय लोगों हमें इस बात को जान लेना चाहिए कि कोई भी वस्तु या व्यक्ति परमेश्वर के बराबर नहीं हो सकता है।

हो सकता है कि आपको अच्छे लोग मिले हों जो आपकी मदद के लिए आगे आये हों लेकिन वह परमेश्वर के सामने कुछ नहीं है।

जो मदद परमेश्वर कर सकते हैं। जो अगुवाई परमेश्वर दे सकते हैं जो भी कुछ परमेश्वर आपके लिए कर सकते हैं कोई और कभी भी नहीं कर सकता।

वचन कहता है कि परमेश्वर हमारा हाथ पकड़कर कहेंगे कि मत डर, मैं तेरी सहायता करूँगा। सच में परमेश्वर की ओर से सहायता मिलना कितनी ही अच्छी बात है।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।

Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

Comments