कितनी खूबसूरती से बाइबिल सच्चाई को बताती तथा कडवी बातों को भी वह बताती है जो गलत है उसे गलत जो सही है उसे सही कहती है
कितनी खूबसूरती से बाइबिल सच्चाई को बताती तथा कडवी बातों को भी वह बताती है जो गलत है उसे गलत जो सही है उसे सही कहती है बहुत से लोग बाइबिल मे ऐसे हैं जो कभी चंगाई नहीं देख पाते अगर यीशु मसीह उनको चंगा न करता बाइबिल कहती है मारनेवाला और चंगा करनेवाला यहोवा ही है ।
वही हमें चंगा भी रखता है तथा हमें बिमारियों मे रहने भी देता है जिस प्रकार बारह साल से जो औरत लहू बहने की बिमारी से पीढित थी उसने अपना सब कुछ वैधों और हकीमों पर लुटा दिया फिर भी चंगी नहीं हुई पर जब यीशु मसीह के आंचल को ही छू लिया चंगी हो गई ; जो कुबडी औरत थी जिसको सीधा खडा नहीं हुआ जाता था वो भी परमेश्वर के सामने आते ही चंगाई पा गई।
लाजर मर कर कब्र मे पडे हुए तीन दिन हो चुके थे मगर जब यीशु मसीह ने कहा लाजर बाहर आ वो कब्र से जिन्दा होकर बाहर आ गया सूखे हाथ वाले को हाथ सीधा करने को कहा उसका हाथ सही हो गया।
यह बात बिलकुल ही सही है जो चंगाई चाहता है उसे विश्वास है तो वो चंगाई को जरूर देखेगा आज भी यीशु मसीह के नाम से लोग चंगाई पाते हैं।
आज भी यीशु काम करता है पर विश्वास होने पर आप भी अगर बिमारियों से घिरे हैं ठीक नहीं हो पा रहे तो घबराएँ न यीशु मसीह के पास आएँ वो चंगाई देगा ।
आमीन
प्रभु हम विश्वास के द्वारा चगां करता है
रैव्ह राजेश गिरधर
Comments
Post a Comment