परमेश्वर यीशु की शक्तिशाली प्रार्थना_सुबह की शक्तिशाली प्रार्थना_Most Powerful Affirmations to read in Morning
प्रभु से प्राथर्ना ः-------❤-
हे परमेश्वर, पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा, इस नये दिन के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूँ। आपकी असीम कृपा के कारण ही आपने मुझे यह दिन देखने को दिया है। मैं इस दिन के सभी कार्यों को आपके चरणों में समर्पित करता हूँ। मुझे यह कृपा दीजिये कि मैं आपकी राह पर चल सकूँ,आपकी वाणी सुना सकूँ तथा आपका जीवन जी सकूँ। मुझे सभी विपत्तियों तथा दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखिये और शैतान
तथा उसकी ताकतों से बचाए रखिये ताकि मैं पवित्र जीवन
बिता सकूँ। मेरे मन को आलोकित कीजिये कि मैं तेरी योजना के
अनुकूल निर्णय ले सकूँ। मुझे आशीष दीजिये कि मैं मेरे तन-मन
से आपको प्रेम कर सकूँ और अपने समान दूसरों को प्यार कर
सकूँ। इस दिन के भले कार्यों द्वारा मैं आपके और अधिक करीब आ सकूँ। मेरी प्रार्थना सुन लीजिये, प्रभु यीशु के सामर्थी नाम से...
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Comments
Post a Comment