शिवजी (महादेवजी) पर क्या चढाने से हमें क्या प्राप्त होता है (शिवजी की पूजा कैसे करें) I चीजें और उनसे मिलने वाले फल How to Worship lord Shiva
शिवजी पर क्या चढाने से हमें क्या प्राप्त होता है (शिवजी की पूजा कैसे करें)
चीजें और उनसे मिलने वाले फल
10. शकर चढ़ाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है I
11. शिवलिंगपर प्रदोष व्रत के दिन चीनी मिला हुआ दूध से अभिषेक करने से आपको तेज़ दिमाग एवं सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है I
12. सुगन्धिततेल से शिवलिंग का अभिषेक करने से हमारे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है I
13. लाल,सफ़ेद आकड़े के फ़ूल से शिवजी की पूजा करने से आपको सभी प्रकार के सातों सुख मिलता है और अगर आप तेतालिश (43) दिनों तक लगातार शिवजी पर आकड़े के फ़ूल की माला बनाकर शिवजी पर चढ़ाये तो हमारी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है I यह अचूक उपाय है शिवजी को प्रसन्य करने का I (IMP)
14. बेलाके फ़ूल से भगवान शिव की पूजा करें तो सुंदर और सुशील जीवनसाथी मिलने का योग बनता है I
15. हरश्रृंगारके फ़ूल से शिवजी की पूजा की जाए तो घर में सुख-समृद्धि का वाश होता है I
16. धतूरेके फ़ूल से शिवजी की पूजा की जाए तो योग्य पुत्र मिलता है जो परिवार का नाम रोशन करता है I
17. शिवजी पर दुरबा (दुर्बा/दुरवा) चढ़ाने से मनुष्य की उम्र बढ़ती है I
18. शिवजी पर जौ चढाने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है I
19. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को घी और चीनी मिला कर जौ के सत्तू का भोग लगाए और आठ (8) दीपक को आठों (8) दिशाओं में सोमप्रदोष व्रत या प्रदोष व्रत के दिन रात्रि में जलायें I इस दिन शिवजी की आरती करें,शिव-स्त्रोत्र का पाठ करें और शिव मंत्र का जाप करें I (IMP)
MOST IMPORTANT- अगर आप सोमप्रदोष व्रत या प्रदोष व्रत के दिन अगर आप व्रत न भी कर सके तो रात्रि में कम से कम शिवलिंग के पास आठ (8) दीपक को आठों (8) दिशाओं में (एक गोल सर्किल में) जरूर जलायें I ऐसा माना जाता है की मात्र इस एक उपाय को सोमप्रदोष/प्रदोष व्रत के दिन अगर आप करते है तो आप मालामाल हो सकते है और आपको अखंड लक्ष्मी (अकूट धन) की प्राप्ति होती है I यह धन प्राप्ति का अचूक उपाय है I हर माह शुक्ल और कृष्ण पक्षः की त्रयोदशी (तेरस) के दिन प्रदोष व्रत आता है I हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत आता है I अगर यह प्रदोष व्रत सोमवार को पड़े तो उसको सोमप्रदोष व्रत कहते है और ये दुर्लभ योग बनाता है जिसको सर्वार्थ सिद्धि योग के नाम से जाना जाता है जिसमे ये उपाय करने से हमारी साड़ी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और हमारे समस्त पापोँ (पूर्व और इस जन्म के पापोँ) का नाश करता है और साथ ही साथ हमें अखंड लक्ष्मी (धन) की भी प्राप्ति करवाता है I
20. प्रदोष व्रत के दिन आपको शिवलिंग पर एक मुट्ठी जौ जरूर चढ़ाना चाहिए इश्से आपके घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है I
21. अगरसंतान(पुत्र) प्राप्तिकी इच्छा है तो शिवलिंग पर गेहू चढ़ाना चाहिए I शिवजी को धतूरे का फ़ूल अर्पण करने पर योग्य पुत्र की प्राप्ति होती है I
22. शिवजी पर अखंड (बिना टूटे हुए) चावल चढ़ाने से हमें लक्ष्मी (धन) की प्राप्ति होती है I (IMP)
23. प्रदोष व्रत के दिन अगर आप भगवान शिव को एक मुट्ठी काले तिल अर्पण करते है तो हमारे समस्त पापोँ का नाश होता है I (IMP)
24. IMP- शिवजी को प्रसन्य करने का सबसे महत्वपूर्ण बेलपत्र है I शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाये I अगर 21 बेलपत्र न हो सके तो 11,7 या पांच बेलपत्र जरूर चढ़ाये I परन्तु शिवलिंग पर 3 बेलपत्र नहीं चढाने चाहिए बेलपत्र पर लाल चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर चढ़ाये I बेलपत्र चढाने के बाद शिवलिंग के पास दीपक जरूर जलायें I ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है I ध्यान रहे बेलपत्र ख़राब नहीं होते है, आप पुराने बेलपत्र को भी धोकर दोबारा शिवजी पर चढ़ा सकते है I
25. ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए आटे की छोटी-छोटी गोलिया बनाये और किसी नदी,तालाब के किनारे मछलियों को खिलायें I यह भी धन प्राप्ति का अचूक उपाय माना जाता है I आटे में चीनी मिलाकर उसकी छोटी-छोटी गोलिया बनाकर चीटियों या कीड़ो-मकोड़ो को खाने को दे I यह भी पुण्य प्राप्त करने का अच्छा उपाय हैं I (IMP)
यहसबउपायप्रदोषव्रतकेदिनक्रमशःकरेतोबहुतलाभमिलताहैI पहलेगणेशजीकीवंदनाकरेंI फिर आकड़े के फ़ूल की माला बनाकर शिवजी को अर्पण करें I फिर शिवलिंग पर दूध या गंगाजल चढ़ाये I फिर शिवजी पर बेलपत्र चढ़ाये I बेलपत्र चढ़ाने के बाद शिवजी के पास दीपक जरूर जलायें I दीपक आप तिल,सरसों के तेल या घी का जलायें I दीपक जलाने के बाद आप उस दीपक में ऊपर से भी काले तिल डाल सकते है I उसके बाद शिवजी पर जौ,दुरबा,अखंड चावल, (बेला,हरश्रृंगार,धतूरे) के फ़ूल चढ़ाये I शिवजी पर जौ,अखंड चावल, काले तिल और बेलपत्र तो जरूर चढ़ाये I शिवजी पर तुलसी पत्ते नहीं चढ़ाये जाते है I फिर शिवजी की आरती करें,शिव-स्त्रोत का पाठ,व्रत कथा आदि का पाठ करें और शिवजी से प्रार्थना करें I सोमप्रदोष व्रत के दिन या प्रदोष व्रत के दिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें I इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भी अत्यधिक लाभ होता है I सोमप्रदोष व्रत के दिन हमें सोना नहीं चाहिए, इस दिन हमें रात्रि जागरण करते हुए शिवजी का ध्यान और ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए क्योकि सोमप्रदोष व्रत के दिन दुर्लभ योग बनता है जिसे सर्वार्थ सिद्धि योग कहते है और इस योग में हमारी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है और हमें अखंड लक्ष्मी (अकूट धन) की प्राप्ति होती है एवं पूर्व तथा इस जन्म के समस्त पापों का नाश करके आपको जीवन जीने की एक नयी दिशा प्रदान करता है I सोमप्रदोष व्रत के ही दिन कुबेर जी को पूर्व जन्म में भूलवश शिवजी के पास बार-बार दीपक जलाने के कारण प्रसन्य होकर शिवजी ने देवताओं के सम्पूर्ण धन-सम्पति का मालिक नियुक्त कर दिया था I तभी से कुबेरजी तीनो लोको की समस्त धन-सम्पदा के मालिक बन गए I इसलिए सोमप्रदोष व्रत के दिन शिवजी के साथ-साथ महालक्ष्मी माता और कुबेरजी की पूजा का भी विधान है I इस दिन अगर आप शिवजी के अलावा महालक्ष्मी और कुबेरजी की भी विधिवत पूजा करते है तो आपको अखंड लक्ष्मी (अकूट धन) की प्राप्ति होती है और मनुष्य मालामाल बन जाता है I
शिव पूजन में चढ़ने वाली चीजें:- जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, ईत्र, चंदन, केसर, भांग. इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर या एक-एक चीज शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं. शिवपुराण में बताया गया है कि इन चीजों से शिवलिंग को स्नान कराने पर सभी इच्छाएं पूरी होती हैं I
शिव पूजन की सामान्य विधि:- जिस दिन शिव पूजन करना चाहते हैं, उस दिन सुबह स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं. इसके बाद घर के मंदिर में ही या किसी शिव मंदिर जाएं. मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या पवित्र जल अर्पित करें. जल अर्पित करने के बाद शिवलिंग पर चंदन, चावल, बिल्वपत्र, आंकड़े के फूल और धतूरा चढ़ाएं I
पूजा संपन्न करने के लिए भगवान शिव को घी, शक्कर का भोग लगाएं और इसके बाद धूप, दीप से आरती करें I शिव पूजा का सबसे पावन दिन है सोमवार और इस शिव मंदिरों में भक्तों का भारी जमावड़ा देखा जा सकता है. सारे देवों में शिव ही ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों की भक्ति-पूजा से बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं. शिव भोले को आदि और अनंत माना गया है जो पृथ्वी से लेकर आकाश और जल से लेकर अग्नि हर तत्व में विराजमान हैं I
शिव पूजा में बहुत सी ऐसी चीजें अर्पित की जाती हैं जो अन्य किसी देवता को नहीं चढ़ाई जाती, जैसे- आक, बिल्वपत्र, भांग आदिI
इसी तरह शिव पूजा में कई ऐसी चीजें होती हैं जो आपकी पूजा का फल देने की बजाय आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं:-
6. तुलसी दल: तुलसी का पत्ता भी भगवान शिव को नहीं चढ़ाना चाहिए I इस संदर्भ में असुर राज जलंधर की कथा है जिसकी पत्नी वृंदा तुलसी का पौधा बन गई थी I शिवजी ने जलंधर का वध किया था इसलिए वृंदा ने भगवान शिव की पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग न करने की बात कही थी I
Comments
Post a Comment