Posts

परमेश्वर जैसा प्रेम रखना।💐प्रेम इस में नहीं कि हम ने परमेश्वर से प्रेम किया; पर इस में है, कि उस ने हम से प्रेम किया; और हमारे पापों के प्रायश्चित्त के लिये अपने पुत्र को भेजा। इसलिए परमेश्वर का प्रेम अदभुत हैं। परमेश्वर ने हमसे प्रेम किया और हम वही प्रेम दूसरो के साथ मे बांटे। सांझा करें।

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉विषय:- परमेश्वर जैसा प्रेम रखना।💐 1 यूहन्ना 4:10-11 प्रेम इस में नहीं कि हम ने परमेश्वर से प्रेम किया; पर इस में है, कि उस ने हम से प्रेम किया; और हमारे पापों के प्रायश्चित्त के लिये अपने पुत्र को भेजा।  हे प्रियो, जब परमेश्वर ने हम से ऐसा प्रेम किया, तो हम को भी आपस में प्रेम रखना चाहिए।  परमेश्वर का वचन हमे आपस मे मेलमिलाप रखने के विषय मे सिखाता है और बताता है कि हमे कैसा व्यवहार करना है। यहाँ पर परमेश्वर का वचन बताता है कि प्रेम वह नही जो हम ने परमेश्वर से प्रेम किया। बल्कि प्रेम वह है जो परमेश्वर ने हम से किया। क्योकि हम कितना भी प्रेम करे लेकिन प्रभु जैसा नही कर सकते हैं। हम सिर्फ परमेश्वर के जैसा बनने के लिए कोशिश कर सकते हैं। क्योकि परमेश्वर ने हमसे इतना प्रेम रखा कि अपने एकलौते पुत्र को हमारे लिए भेजा। हम लोग अपनी प्यारी चीज को या उन लोगो को कभी भी नही दे सकते हैं जिनसे हम प्रेम करते हैं। इसलिए परमेश्वर का प्रेम अदभुत हैं। परमेश्वर ने हमसे प्रेम किया और हम वही प्रेम दूसरो के साथ मे बांटे। सांझा करें। हम किसी ...

जो परमप्रधान के छाए हुए स्थान में बैठा रहे वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा । जब हम परमेश्वर पर भरोसा रखते और अपने आप को उस पर छोडकर भरोसा करते तब वो हमारे लिये काम करता है। इसलिये सब पर भरोसा न करते हुए परमेश्वर के छाए हुए स्थान में बैठकर प्रार्थना करें वो जरूर सुनेगा ।

Image
जो परमप्रधान के छाए हुए स्थान में बैठा रहे वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा । इस वचन के द्वारा जब प्रभु ने बाइबिल मे हमसे यह वादा किया तब वो जानता था कि मनुष्य तो मिट्टी ही है वह अपने किए हुए कामों के द्बारा कभी भी उद्भार नही पा सकता; अपने कर्मों के द्बारा कभी भी परमेश्वर के नजदीक नहीं जा सकता इसीलिये उसने अपने एकलौते पुत्र को हमारे लिये पृथ्वी पर भेजा ताकि हम यीशु मसीह पर विश्वास करें तथा उस पर पूरा भरोसा रखकर अपने जीवन को चलाएँ। जब हम प्रभु पर पूरी तरह भरोसा रखकर उसकी शरण मे आते हैं तब वो हमारे लिए सब कामों को पूरा करता है उसने कहा :-पहले मेरे धर्म राज्य की खोज करो बाकि सब तुम्हें अपने आप मिल जाएगा। जब हम परमेश्वर पर भरोसा रखते और अपने आप को उस पर छोडकर भरोसा करते तब वो हमारे लिये काम करता है।  परमेश्वर हम सबकी मनोकामना पूर्ण करके हमारे परिवार में वास करता है और प्रभु हम सब के परिवारों को अपने राज्य मे ले, ऐसी हम प्रार्थना करते हैं। इसलिये सब पर भरोसा न करते हुए परमेश्वर के छाए हुए स्थान में बैठकर प्रार्थना करें वो जरूर सुनेगा । आमीन आमीन और आमीन प...

श्रापो को तोड़ने और पीढ़ियों के श्रापो से छुटकारे की प्रार्थना और घोषणा | मैंने व्यवस्था के श्रापो से आजादी पाई है (गलातियो ३:१३)| मै पीढ़ियों से आये हुए धमंड, लालसा, दोष, बंडखोरी, जादूटोना, मूर्तियों की पूजा, गरीबी, अस्वीकार, डर, उलझन, लत, मृत्यु और नाश को तोड़ता हु प्रभु येशु मसीह के नाम से मेरे जीवन में पीढ़ियों से आई हुई असुद्ध आत्माए गर्भ धारण के समय, गर्भ के दौरान, जन्म के दौरान, नाभि द्वारा, मेरे जीवन से चली जाये येशु मसीह के नाम से...

Image
श्रापो को तोड़ने और पीढ़ियों के श्रापो से छुटकारे की प्रार्थना और घोषणा मैंने व्यवस्था के श्रापो से आजादी पाई है (गलातियो ३:१३) मै पीढ़ियों से आये हुए धमंड, लालसा, दोष, बंडखोरी, जादूटोना, मूर्तियों की पूजा, गरीबी, अस्वीकार, डर, उलझन, लत, मृत्यु और नाश को तोड़ता हु प्रभु येशु मसीह के नाम से  मेरे जीवन में पीढ़ियों से आई हुई असुद्ध आत्माए गर्भ धारण के समय, गर्भ के दौरान, जन्म के दौरान, नाभि द्वारा, मेरे जीवन से चली जाये येशु मसीह के नाम से मैंने अपने जीवन में बोले गए हर एक नकारात्मत बातो और श्रापो को इसी वक़्त तोड़ता हु येशु मसीह के नाम से मै हर उन नकारात्मक बातो और श्रापो को तोड़ता हु जो दुसरो ने मेरे जीवन में बोला है, उनके भी जो अधिकार में है येशु मसीह के नाम से मै आज्ञा देता हूं हर पीढ़ियों से आयी हुई मूर्तिपूजा, जादू टोने, झूठे धर्म, बहुलेख, लालसा, की आत्माओ को की वे मेरे जीवन से चली जाये येशु मसीह के नाम से मै आज्ञा देता हु वंशो से आये हुए लालसा, अस्वीकार, डर, बीमारी, दुर्बलता, रोग, क्रोध, नफरत, उलझन, असफलता और गरीबी को वो इसी वक़्त मेरे जीवन से चली जाये येशु मसीह के नाम से मै...

मेरा जुआ अपने ऊपर उठा लो, और मुझ से सीखो ; क्योंकि मैं नम्र और मन मे दीन हूँ और तुम अपने मन मे विश्वास पाओगे । जब हम अपने ऊपर यीशु का जुआ रखते हैं तब हम नम्र और दीन बनते हैं | यीशु आपसे प्रेम करता है वो हम सब के लिए ही सूली पर चडाया गया लिखा है यूह 3 ; 16 - क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नष्ट न हो परन्तु अनन्त जीवन पाए अनन्त जीवन पाना है तो यीशु के पास आना ही पडेगा ।

Image
मेरा जुआ अपने ऊपर उठा लो, और मुझ से सीखो ; क्योंकि मैं नम्र और मन मे दीन हूँ और तुम अपने मन मे विश्वास पाओगे । जब हम यीशु का जुआ अपने ऊपर लेते हैं तब हम पूरी रीति से यीशु मसीह के पीछे चलने वाले बन जाते हैं। जुआ वो होता है जो खेतों मे बेलों को आपस में जोडने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर दो बैलों को हम अलग अलग चलाते हैं तो वह चलेंगे नही इधर उधर हो जाएंगे जुताई मे काम नहीं आ पाएंगे इसीलिये उन को साथ रखने के लिए जुए का उपयोग किया जाता है तब बैल सही से सिधाई से चलते हैं। अगर हमें परमेश्वर के राज्य मे आगे बडना है तो हमें भी यीशु मसीह का जुआ अपने ऊपर रखना होगा ताकि हम भी सिधाई खराई से यीशु मसीह के पीछे चल सकें ताकि स्वर्ग का रास्ता न भटकें अपने जीवन को नाश होने से बचा सकें जब हम अपने ऊपर यीशु का जुआ रखते हैं तब हम नम्र और दीन बनते हैं क्योंकि लिखा है नम्र लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे तो यीशु के पास आओ और स्वर्ग में स्थान प्राप्त करो उद्बार पा लो यीशु आपसे प्रेम करता है वो हम सब के लिए ही सूली पर चडाया गया लिखा है यूह 3 ; 16 - क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपन...

जीवन में हम कई बार टूटते हैं और यह आवश्यक भी है क्योंकि जब हम टूटते हैं तभी हम यीशु के स्वभाव में बनते हैं | यह जान कर, कि तुम्हारे विश्वास के परखे जाने से धीरज उत्पन्न होता है।

Image
*जीवन में हम कई बार टूटते हैं और यह आवश्यक भी है क्योंकि जब हम टूटते हैं तभी हम यीशु के स्वभाव में बनते हैं* *यह जान कर, कि तुम्हारे विश्वास के {परखे} जाने से धीरज उत्पन्न होता है।* इस बात को हमेशा याद रखें परीक्षा के दौरान ही प्रभु का स्वभाव हमारे जीवन में विकसित होता है और सबसे बड़ी खुशखबरी हमारे लिए यह है कि इस परीक्षा के समय हम अकेले नहीं* यहोवा टूटे मन वालों के समीप रहता है* उस परमेश्वर को हमेशा हमारी परवाह है वह हमारे कलेश में हमें शांति देता है* *निराशा में आशा वह हमें गिरने के समय फिर से उठाता है जब हमें लगता है कि सबकुछ खत्म अब कुछ नहीं हो सकता*लेकिन हमारा परमेश्वर वहीं से फिर से नई शुरुआत शुरू करता  भूले नहीं हमारा परमेश्वर सून्य मैं से अद्भुत चीजें उत्पन्न करता है* इसलिए हिम्मत ना हारे प्रार्थना करें चिंता नहीं विश्वास करें* क्योंकि जब यीशु ने परीक्षा की दशा में दुख उठाया, तो वह उन की भी सहायता कर सकता है, जिन की परीक्षा होती है॥* आमीन प्रभु हमेशां आपके साथ है रैव्ह. राजेश गिरधर

बाइबिल मे परमेश्वर मनुष्य को हमेशा चैतावनी देता आया है; अभी भी वक्त है सम्भल जाओ प्रभु को ग्रहण करो वो सब पापों से क्षमा करनेवाला है वो आपको बुलाता है

Image
बाइबिल मे परमेश्वर मनुष्य को हमेशा चैतावनी देता आया है,और कहता आया है ऐ मेरे बच्चों  सुधर जाओ , निकल जाओ ,बचो ,मत डरो, व्यभिचार से भागो , किसी का बुरा न करो , माँ बाप का आदर करो , पत्नी से सम्भलकर बोलो ,इस तरह के शब्दों के द्बारा परमेश्वर हमे हमेशा आगाह करता आया है पर मनुष्य फिर भी इन शब्दों को सुनकर अनसुना करता है जब उस का परिणाम बुरा आता तो उसकी उँगली परमेश्वर की ओर उठती है तूने हमें बचाया क्यों नहीं उसके बाद शुरू होता है बुराई का सिलसिला, लडाई कि शुरुआत, गरीबी की शुरुआत, और मनुष्य उठ नही पाता। प्रभु हमेशा आपको और मुझे बचाना चाहता है इसीलिये कहता है निकल जाओ इन बुराइयों से निकल जाओ उस अन्धकार से जो शैतान ने तुम्हारे लिये किया है।निकल जाओ लालच से जिसमें फसकर तुम अपना सब कुछ लुटा सकते हो चैतावनी हमेशा मिलती है जो समझदार है वो तो निकलकर यीशु मसीह की शरण मे आकर अपने पापों की क्षमा माँगकर बच जाता है पर जो अपने ही आपे से बाहर नहीं आते वो शैतान के दोस्त होकर रह जाते हैं अभी भी वक्त है सम्भल जाओ प्रभु को ग्रहण करो वो सब पापों से क्षमा करनेवाला है वो आपको बुलाता है आमीन प्रभु ...

*आपका दिमाग : आपके बदलाव के लिए उपकरण* 💐 अध्ययन और मनन के द्वारा अपने दिमाग को परमेश्वर के वचन के लिए खोलो।

Image
PRAISE THE LORD 🙏Good Morning 🙏 👉 *आपका दिमाग : आपके बदलाव के लिए उपकरण* 💐   इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी मन के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिससे तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो (रोमियो 12:2)। परमेश्वर का वचन इस बात के प्रति स्पष्ट है कि सफलता के एक फलदायी, उत्पादक और सक्षम जीवन को कैसे प्राप्त करे: यह वचन  के साथ अपने दिमाग को नया बनाने के द्वारा है।आपका दिमाग इतना महत्वपूर्ण क्यों है? क्योंकि परमेश्वर ने आपके दिमाग को आपके बदलाव के उपकरण के रूप में बनाया है। जिस किसी वस्तु की आप इच्छा करते हैं, उसका निर्माण करने के लिए आपके दिमाग की क्षमता असीमित है। जब आप अपने दिमाग - शक्ति को इस्तेमाल करते हैं, तब संभावनाएँ अनंत हो जाती है। इस बात की कोई सीमा नहीं है कि आप क्या प्राप्त कर सकते हैं, और कोई भी पाबंदियां नहीं है कि जीवन में आप अपने आपको कितना ऊंचा ले जा सकते है। आपकी समृद्धि महत्वपूर्ण रूप से आपके दिमाग की विषय - वस्तु और गुणवत्ता के द्वारा निर्धारित होती है, क्योंकि अपने दिमाग से आप अपने ...