Posts

जगन्नाथ पुरी मंदिर के हैरान कर देने वाले रहस्य Amazing Facts (Mystery) of Jagannath Puri Temple

Image
  जगन्नाथ पुरी मंदिर के हैरान कर देने वाले रहस्य   Amazing Facts of Jagannath Puri Temple   जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी चमत्कारी बातें पुराणों में जगन्नाथ पुरी को धरती का बैकुंठ कहा गया है. ब्रह्म और स्कंद पुराण के अनुसार, पुरी में भगवान विष्णु ने पुरुषोत्तम नीलमाधव के रूप में अवतार लिया था. वह यहां सबर जनजाति के परम पूज्य देवता बन गए. सबर जनजाति के देवता होने की वजह से यहां भगवान जगन्नाथ का रूप कबीलाई देवताओं की तरह है. जगन्नाथ मंदिर की महीमा देश में ही नहीं विश्व में भी प्रसिद्ध हैं. वैसे, इस मंदिर से जुड़ी कुछ ऐसी चमत्कारी बातें हैं जो सभी को आश्चर्यचकित कर देती हैं - - जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर स्थित झंडा हमेशा हवा की विपरीत दिशा में लहराता है. - इसी तरह मंदिर के शिखर पर एक सुदर्शन चक्र भी है. इस चक्र को किसी भी दिशा से खड़े होकर देखने पर ऐसा लगता है कि चक्र का मुंह आपकी तरफ है. - मंदिर की रसोई में प्रसाद पकाने के लिए 7 बर्तन एक-दूसरे के ऊपर रखे जाते हैं. यह प्रसाद मिट्टी के बर्तनों में लकड़ी पर ही पकाया जाता है. इस दौरान सबसे ऊपर रखे बर्तन का पकवान ...

पानी में होती है जादुई शक्ति (पानी की भी यादाश्त होती है ) Water has Memory (Miracle of Water)

Image
  पानी में होती है जादुई शक्ति (पानी की भी यादाश्त होती है) Water has Memory (Miracle of Water)   हमारी संस्कृति में पानी को रखने से लेकर पीने तक के लिए कुछ तौर-तरीके निश्चित किए गए थे, जिन्हें अंधविश्वास कह कर हम नकारते चले गए। आज उन्हीं बातों की पुष्टि विज्ञान भी कर रहा है। तो आइए जानते हैं उन तौर-तरीकों को - पंचतत्वों के गुणों को बदलना या यह तय करना कि ये तत्व हमारे भीतर कैसे काम करेंगे, काफी हद तक मानव-मन और चेतना के अधीन है। इसके विज्ञान और तकनीक को इस संस्कृति में पूरी गहराई से परखा गया था और उसे एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी को सौंपा जाता रहा। सही तरह के नजरिए, एकाग्रता और ध्यान देने से क्या आप शरीर रूपी इस बरतन के जल को मिठास से नहीं भर सकते? अगर आप ऐसा कर पाएं, तो आप बहत्तर फीसदी मीठे हैं, क्योंकि आपके शरीर में लगभग इतनी ही पानी की मात्रा है। लेकिन पिछले सौ सालों में, जीवन के प्रति अपने बहुत अहंकारी रवैये के कारण हमने बहुत सी चीजें छोड़ दीं। इस देश में हमारे पास ज्ञान का जो भंडार है, अगर हम उसे फिर से अपना लें, तो वह न सिर्फ इस देश के कल्याण के लिए बल्कि पूरी दु...